उत्तराखंड
आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय ज़रूरी: जिलाधिकारी
भूकंप राहत तैयारी को परखने हेतु जिले में व्यापक मॉक ड्रिल संपन्न
पौड़ी- शनिवार को राज्य स्तर पर भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन करने के लिए व्यापक मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। जनपद पौड़ी में भी यह अभ्यास आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वयं मुख्य सचिव आनंद वर्धन इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे।
मॉक अभ्यास के तहत सुबह 9:56 बजे श्रीनगर स्थित एनआईटी मैदान के स्टेजिंग एरिया को स्वीत गाँव में भूकंप आने और जनहानि की आशंका की सूचना मिली। संबंधित टीमों ने बिना विलंब के राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये, सीएम ने जताया आभार
देहरादून। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्मभूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित भी करते हैं।
कम उम्र में बाल सफेद होने की बढ़ती समस्या: जानें असल कारण
Reason Of White Hair in Youngage: आजकल युवाओं में समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या तेज़ी से बढ़ रही है। मेडिकल साइंस में इसे प्रिमेच्योर हेयर ग्रेइंग कहा जाता है। जहां सामान्यतः बालों का रंग 30 वर्ष की उम्र के बाद बदलना शुरू होता है, वहीं अब कई लोग 18–20 वर्ष की उम्र में ही सफेद बालों का अनुभव करने लगे हैं। इसका सीधा संबंध मेलानिन नामक पिगमेंट के कम बनने या पूरी तरह रुक जाने से है, जो बालों को उनका मूल रंग देता है।
देहरादून लिटरेचर फेस्ट में CM धामी ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ पुस्तक का विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में भी साहित्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व की दिशा में प्रेरणा देगी।
देहरादून में कुठालगेट व साई मंदिर चौक का लोकार्पण, शहर को मिला नया सांस्कृतिक स्वरूप
देहरादून: प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्थानीय विधायक गणेश जोशी और सांसद राज्यसभा नरेश बंसल ने जिला प्रशासन द्वारा करवाए गए कुठाल गेट, साईं मंदिर, सौंदर्यीकरण कार्यों, स्लिप रोड, कुठालगेट पर राउंड अबाउट कार्यों का लोकार्पण किया। जिला प्रशासन देहरादून ने अपना आईडिया, डिजाईन एवं क्रियान्वय से महज 6 महीने में ही दो मुख्य चौक साई मंदिर व कुठालेट दोगुने चौडे़ हो गए हैं, जिसके लिए वित्त पोषण स्मार्ट सिटी लि0 से लिया गया है।
कपूर परिवार की डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज़, आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी से फैंस हैरान
Documentary Of Kapoor Family Release Soon: बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान पर आधारित एक नई डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इसका ताज़ा ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। ट्रेलर में करीना कपूर, रणबीर कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्य एक बिल्कुल अलग और कैज़ुअल अंदाज में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बीच आलिया भट्ट की अनुपस्थिति ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान: रेखा आर्या
हल्द्वानी में शांति योग धाम चैम्पियनशिप का शुभारंभ
मंत्री ने कहा – योग और रोग विलोम शब्द, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला योग
- Read more about योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान: रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
राजाजी टाइगर रिज़र्व में सफारी सीजन शुरू, सभी पर्यटन गेट पर्यटकों के लिए खोले गए
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद राजाजी टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों के लिए सफारी सीजन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। शनिवार को रिज़र्व के सभी प्रमुख पर्यटन गेट खोल दिए गए, जिनमें मोतीचूर, चीला, रानीपुर और मोहंड रेंज शामिल हैं। यह क्षेत्र देश-विदेश के वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है।
सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा अतिक्रमण केस की सुनवाई 2 दिसंबर तक टाली
नैनीताल। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख 2 दिसंबर तय कर दी है। अदालत ने हाईकोर्ट के हटाए जाने वाले आदेश पर लगी अंतरिम रोक को यथावत रखने का निर्देश दिया।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बागची की खंडपीठ ने मामले की विस्तृत सुनवाई की। यह याचिका अब्दुल मतीन सिद्दीकी द्वारा दायर लीव-टू-अपील से संबंधित है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट की उस खंडपीठीय व्यवस्था को चुनौती दी है, जिसमें बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे।
एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति-स्वास्थ्य-पर्यटन का आधुनिक संगम
सिटी फॉरेस्ट पार्क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और हरित-शहरी विकास की सोच का परिणाम- बंशीधर तिवारी