उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर किया संत समाज के दिग्गजों का स्वागत
सभी संतों एवं धर्माचार्यों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के लिए दीं शुभकामनाएं
कुंभ 2027 को विश्वस्तरीय बनाने के लिए संतों ने दिया आशीर्वाद
सीएम धामी ने फोन पर दी स्नेह राणा को बधाई, कहा- आप युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा
वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 50 लाख की राशि देने का किया ऐलान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा से फ़ोन पर बातचीत कर आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा के खेल कौशल की सराहना करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की है।
खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर- रेखा आर्या
चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
12 जनपदों समेत कुल 16 टीम कर रही है शिरकत
देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष में बुधवार से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 12 जनपदों दो स्पोर्ट्स कॉलेज और दो हॉस्टल की टीम हिस्सा ले रही है।
- Read more about खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने कहा- लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव एक नई सृजन-यात्रा का आरंभ है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लेखक गांव, थानों में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।
क्या आप भी तांबे के बर्तन से पीते हैं पानी, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान
तांबे के घड़े या पात्र में पानी रखना और सुबह खाली पेट उसे पीना—भारतीय घरों में यह परंपरा आज भी बड़ी मान्यता से निभाई जाती है। आयुर्वेद में इसे ‘ताम्र जल’ कहा गया है और माना गया है कि यह पानी पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को डिटॉक्स करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है। लेकिन आधुनिक शोध यह भी संकेत देते हैं कि तांबे का पानी पीना फायदेमंद तभी है, जब इसे सीमित मात्रा में लिया जाए। लगातार और ज्यादा मात्रा में कॉपर शरीर में जाने पर यह फायदे की जगह नुकसान भी दे सकता है।
यानी इस प्राचीन परंपरा में विज्ञान भी है—बस संतुलन की शर्त के साथ।
युवा और महिला सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत- रेखा आर्या
विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्तुत की सात विभागों की उपलब्धियां
2047 तक समाज में लैंगिक भेदभाव शून्य करने पर दिया जोर
उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने का संकल्प लिया
खेल जगत में उत्तराखंड को दिलाएंगे वैश्विक पहचान
तराई के जंगल में पसरा मातम- रेलगाड़ी से टकराकर घायल हुए हाथी की हुई मौत
नर्व सिस्टम फेल, डॉक्टरों की तमाम कोशिशें रही बेअसर
लोको पायलट पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज
गूलरभोज। चार दिन की जद्दोजहद के बाद उस घायल हाथी ने आखिरकार दम तोड़ दिया, जो रेलगाड़ी से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार लगातार इलाज चलने के बावजूद उसका नर्व सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया था, जिससे पिछला हिस्सा सुन्न हो गया और हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
राहुल गांधी ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कहा- हरियाणा में 25 लाख वोट हुए चोरी
500 वोटर एक ही पते पर, फर्जी फोटो वाले हजारों नाम – राहुल का दावा
राहुल बोले- हर आठ में से एक मतदाता नकली, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी
डीएम सविन बंसल ने एफआरआई परिसर का किया औचक निरीक्षण
एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव पर प्रधानमंत्री के एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल आज तड़के सुबह 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
- Read more about डीएम सविन बंसल ने एफआरआई परिसर का किया औचक निरीक्षण
- Log in or register to post comments
बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, भारतीय सेना की वर्दी में नजर आये अभिनेता
Varun Dhawan Border 2 First Look Out: बॉलीवुड की क्लासिक वॉर ड्रामा 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर फैन्स की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है। ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का पहला लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में वरुण भारतीय सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं, चेहरा धूल-धुएं से ढका और एक्सप्रेशन पूरी तरह युद्ध मोड में। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह पोस्टर ट्रेंड करने लगा।