Skip to main content

उत्तराखंड

हड्डियों की कमजोरी और जोड़ो की जकड़न से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ ये योग, मिलेगा फायदा

हड्डियों की कमजोरी और जोड़ो की जकड़न से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ ये योग, मिलेगा फायदा

सर्दियों का मौसम न सिर्फ ठंड लाता है बल्कि हड्डियों के दर्द और जकड़न की शिकायत भी बढ़ा देता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और सूर्य की किरणें कम मिलती हैं, हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में योगासन एक प्राकृतिक उपाय हैं, जो हड्डियों को मजबूत, लचीला और सक्रिय रखने में मदद करते हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी

राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी

पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र 25 अक्टूबर तक उपलब्ध, जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

पर्यटक 15 जून तक ले सकेंगे सफारी का आनंद

ऋषिकेश। प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में इस साल 15 नवंबर से जंगल सफारी शुरू होगी। पर्यटक इस सफारी का आनंद 15 जून 2026 तक ले सकेंगे। पार्क प्रशासन ने कहा है कि इस साल पर्यटन व्यवसायी (सफारी वाहन स्वामी) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कपिल शर्मा फिर लौटे हंसी का तूफान लेकर, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट हुई तय

कपिल शर्मा फिर लौटे हंसी का तूफान लेकर, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट हुई तय

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसी का तूफान लेकर लौटने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कपिल ने शेयर किया पोस्ट

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में फिल्म के सभी मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। कपिल ने पोस्ट में लिखा—

कुंडिया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन की मौत

कुंडिया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन की मौत

हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

देहरादून। कुंडिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक स्कार्पियो कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुनि की रेती थाना क्षेत्र के पावकी देवी मोटर मार्ग पर रात करीब आठ बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव जा रही बारात में शामिल पांच युवक स्कार्पियो से रवाना हुए थे। गूलर से करीब 18 किलोमीटर पहले कुंडिया गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

देहरादून में निजी अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, महिला की मौत के बाद हंगामा – महिला आयोग ने लिया संज्ञान

देहरादून में निजी अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, महिला की मौत के बाद हंगामा – महिला आयोग ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश, मामले की जाँच के आधार पर हो कड़ी कार्रवाई - कुसुम कण्डवाल

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में डालनवाला क्षेत्र के आराघर स्थित मदर केयर सेंटर (सिंह आई हॉस्पिटल) पर 26 वर्षीय महिला की मौत के बाद गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर हत्या जैसी लापरवाही का आरोप लगाया।

भाई दूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

भाई दूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी केदारघाटी

मुख्यमंत्री धामी समेत कई अधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार को भाई दूज के पावन अवसर पर सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पवित्र क्षण को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे और बाबा केदार के जयकारों से पूरी घाटी गूंज उठी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए।

IND vs AUS- पर्थ में हार के बाद एडिलेड में पलटवार को तैयार टीम इंडिया, कोहली-रोहित पर रहेगी नजर

IND vs AUS- पर्थ में हार के बाद एडिलेड में पलटवार को तैयार टीम इंडिया, कोहली-रोहित पर रहेगी नजर

एडम जांपा और एलेक्स कैरी की टीम में वापसी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है और अब उसकी कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की जाए। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत का वनडे रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है, लेकिन टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान में उतरने को तैयार है।

पर्थ में बारिश बनी थी विलेन, एडिलेड में साफ मौसम की उम्मीद

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्ता और धार्मिक आस्था के संतुलन पर जोर, 2026 यात्रा सीजन की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर किया गौमाता का पूजन 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर किया गौमाता का पूजन 

देहरादून। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा एवं गौमाता का पूजन संपन्न किया।

काबीना मंत्री जोशी ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय कृषि संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की गहरी भावना से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि गाय, गोबर और गोमूत्र हमारे ग्रामीण जीवन की आधारशिला हैं, जिनसे न केवल जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्वच्छता एवं सतत विकास को भी बल मिलता है।

दर्दनाक हादसा- पश्चिमी युगांडा में आमने-सामने भिड़ी दो बसें, 63 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा- पश्चिमी युगांडा में आमने-सामने भिड़ी दो बसें, 63 लोगों की मौत

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, कई लोग गंभीर रूप से घायल

कंपाला (युगांडा)। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को दहला दिया। पश्चिमी युगांडा के गुलु हाईवे पर दो बसों और दो अन्य वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

↑