उत्तराखंड
लंबे इंतजार के बाद मैदान पर लौटेंगे ऋषभ पंत, संभालेंगे भारत ए टीम की कमान
बीसीसीआई ने की भारत ए टीम की घोषणा
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार हैं। काफी समय तक चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब वह दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे। खास बात यह है कि पंत को इस दौरान भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है।
पंत को इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वे लगातार रिहैब में थे। अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपने बल्ले से दोबारा धमाल मचाने को तैयार हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खण्डूरी से भेंट कर दी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और कैन्ट विधायक सविता कपूर को भी दी दीपावली की बधाई
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के पावन अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी (सेनि) और तीरथ सिंह रावत से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इसके साथ ही कैन्ट विधायक सविता कपूर को भी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सबके जीवन में खुशहाली, उजाला और नई ऊर्जा लेकर आए।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की
केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय : राज्यपाल गुरमीत सिंह
राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की
उत्तराखंड के सतत विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
सीएम धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर की चार बड़ी घोषणाएं
राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सभी पुलिस कर्मियों को मिलेगा विशेष रजत जयंती पदक
देहरादून। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड के दौरान की।
पुलिस स्मृति दिवस—शहीदों को श्रद्धांजलि
- Read more about सीएम धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर की चार बड़ी घोषणाएं
- Log in or register to post comments
आयुर्वेद कोर्सों में दाखिले की रफ्तार धीमी, परिषद के सामने सीटें भरने की चुनौती
अब 42 साल तक के अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आयुर्वेद कोर्स में दाखिला
देहरादून। उत्तराखंड में इस साल आयुर्वेद पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड द्वारा संचालित इन कोर्सों में अब तक केवल 600 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, जबकि प्रदेश के 26 आयुर्वेद कॉलेजों में करीब 3100 सीटें उपलब्ध हैं।
दिलजीत- सान्या का नया गाना ‘चार्मर’ रिलीज, एक्ट्रेस के ग्लैम लुक और डांस ने लूटा फैंस का दिल
दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘चार्मर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का ग्लैमरस अंदाज और जबरदस्त डांस नेटिज़न्स को दीवाना बना रहा है। गाना दिलजीत के नए एल्बम ‘ऑरा’ (Aura) का हिस्सा है और रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
सान्या मल्होत्रा का ग्लैम लुक और डांस बना आकर्षण का केंद्र
वीडियो में सान्या मल्होत्रा अपने स्टाइलिश लुक और एनर्जेटिक डांस मूव्स से पूरी तरह छाई हुई हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दिलजीत दोसांझ हमेशा की तरह अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं।
ट्रंप के बयान से फिर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
रूस से तेल आयात पर भारत-अमेरिका के रिश्तों में बढ़ी तनातनी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत के रूस से तेल आयात का मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उठा रहे हैं, जिससे मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि ट्रंप ने पिछले पांच दिनों में तीन बार इस विषय को सार्वजनिक रूप से उठाया है, जबकि भारत का विदेश मंत्रालय इस तरह की किसी बातचीत से इनकार कर चुका है।
दीपावली की धूमधाम के बीच देहरादून में 12 जगहों पर लगी आग
मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देहरादून। दिवाली की रात रोशनी के साथ-साथ आग की घटनाओं ने भी शहर को दहला दिया। सोमवार की शाम से मंगलवार तड़के तक, महज साढ़े छह घंटे के भीतर देहरादून में आग लगने की 12 घटनाएं दर्ज की गईं। सबसे भीषण आग मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी की छत पर लगी। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता और लोगों की जागरूकता से किसी बड़े हादसे को टाल लिया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
बीते चार वर्षों में 26,500 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शनिवार को आहूत इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
ज्योति का आर्चरी विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन, ब्रिटेन की एला गिब्सन को हराकर जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। चीन के नानजिंग में आयोजित आर्चरी विश्व कप फाइनल 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वे विश्व कप फाइनल में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला कंपाउंड तीरंदाज बन गई हैं।
ज्योति ने ब्रिटेन की विश्व नंबर-2 तीरंदाज एला गिब्सन को 150-145 से हराया। खास बात यह रही कि ज्योति ने अपने सभी 15 तीर बिल्कुल सटीक (परफेक्ट 10) लगाए, जो उनके आत्मविश्वास और अनुभव का प्रमाण है।
क्वार्टरफाइनल सेमीफाइनल तक रोमांचक सफर