Skip to main content

उत्तराखंड

लोकसंस्कृति संवाहक मुकुल बडोनी ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

उत्तराखण्ड की विलुप्त होती परंपराओं के संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तराखण्ड की विलुप्त होती परंपराओं के संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा

देहरादून। उत्तरकाशी से आए लोकसंस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध युवा कलाकार मुकुल बड़ुनी एवं ने आज उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट उत्तराखण्ड की विलुप्त होती कला, संस्कृति एवं परंपराओं को अपने सृजन के माध्यम से पुनर्जीवित करने के प्रयासों के संदर्भ में की गई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को बताया क्रांतिकारी पहल

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

देशभर में स्वच्छता की मिसाल बना इंदौर, लगातार आठवीं बार मिली नंबर-1 रैंकिंग

4500 से अधिक शहरों के बीच हुए सर्वेक्षण में इंदौर का प्रदर्शन रहा शानदार

4500 से अधिक शहरों के बीच हुए सर्वेक्षण में इंदौर का प्रदर्शन रहा शानदार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस बार भी इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, जो कि लगातार आठवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाने वाला पहला शहर बन गया है। गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि ने इंदौर को सुपर लीग श्रेणी में भी शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी हॉलीवुड की 'सुपरमैन', 6 दिनों में कमाए 33.4 करोड़ रुपये

शुरुआती दिनों से शानदार प्रदर्शन

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘सुपरमैन’ ने 11 जुलाई को भारत में बड़े पर्दे पर एंट्री ली और पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई करते हुए चर्चा में आ गई। जहां एक ओर कुछ बॉलीवुड फिल्में इसे टक्कर देने की कोशिश में थीं, वहीं 'सुपरमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा दबदबा बनाते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया है।

नासिक में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

कार और बाइक की टक्कर के बाद वाहन नहर में गिरे, दो लोग गंभीर रूप से घायल

कार और बाइक की टक्कर के बाद वाहन नहर में गिरे, दो लोग गंभीर रूप से घायल

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना डिंडोरी कस्बे के पास वाणी-डिंडोरी रोड पर उस समय हुई जब एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

अब उत्तराखंड के स्कूलों में गूंजेगा गीता का ज्ञान 

“संस्कारों की सुबह”– धामी सरकार का नया फैसला, प्रार्थना सभा में अब अनिवार्य होगा गीता पाठ

“संस्कारों की सुबह”– धामी सरकार का नया फैसला, प्रार्थना सभा में अब अनिवार्य होगा गीता पाठ

देहरादून। शिक्षा से जुड़े एक ऐतिहासिक निर्णय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि "गीता का संदेश न केवल धार्मिक, बल्कि जीवन की जटिलताओं में मार्गदर्शन करने वाला दर्शन है। यह विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई में बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच और आचरण में सकारात्मक बदलाव लाएगा।"

श्रावणी मेला 2025 का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

जागेश्वर धाम बनेगा सांस्कृतिक विरासत का नया केंद्र, ₹146 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

जागेश्वर धाम बनेगा सांस्कृतिक विरासत का नया केंद्र, ₹146 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को मेले की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारी लोक आस्था, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है।

लोक पर्व "हरेला" हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा- महाराज

जलागम मंत्री ने हरेला पर किया वृक्षारोपण, "जलागम दर्पण" पत्रिका का भी किया लोकार्पण

नौलों-धारों के संरक्षण लिए जलागम ने बनाया 'भगीरथ एप'

जलागम मंत्री ने हरेला पर किया वृक्षारोपण, "जलागम दर्पण" पत्रिका का भी किया लोकार्पण

क्या आप भी करते हैं समोसे का अधिक सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

मैदा का उपयोग और पाचन पर असर

भारत में समोसा सिर्फ एक नाश्ता नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और भावनाओं से जुड़ा हुआ एक स्वाद है। दोस्तों के साथ चाय की चुस्की हो या बरसात की फुहारें—गरमागरम समोसा हर मौके को खास बना देता है। गली-मोहल्लों से लेकर ऑफिस कैफेटेरिया तक, समोसे की लोकप्रियता हर वर्ग में देखी जा सकती है।

राहुल गांधी के 'जेल भेजेंगे' बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब

सीएम सरमा बोले-'जो खुद जमानत पर हैं, वो दूसरों को जेल भेजेंगे

सीएम सरमा बोले-'जो खुद जमानत पर हैं, वो दूसरों को जेल भेजेंगे?' 

असम। असम की राजनीति में बयानबाजी ने नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक कथित बंद कमरे वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी के इस बयान में सरमा को जेल भेजने की बात कही गई थी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने एक्स पर पलटवार करते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना करार दिया है।

↑