उत्तराखंड
‘रामायण’ की पहली झलक 3 जुलाई को, शूटिंग सेट पर भावुक हुए रणबीर कपूर
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है और अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर सेट पर भावुक भाषण देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर फिल्म की टीम और मेकर्स का आभार प्रकट करते दिखते हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
ताजमहल के पास चली गोलियां, सुरक्षा पर उठे सवाल; युवक लखनऊ तक पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा स्थित विश्वविख्यात ताजमहल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई जब एक युवक ने कार से आकर बैरियर से महज 100 मीटर की दूरी पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और आराम से फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब सुरक्षा कर्मी तैनात थे और मॉक ड्रिल जैसी व्यवस्थाएं नियमित रूप से की जाती हैं।
घटना के बाद स्पष्ट हुआ कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित था और खुद को कोई बड़ा अधिकारी बताकर ताजमहल के आसपास पुलिसकर्मियों पर रौब गांठ रहा था। फायरिंग के बाद वह ट्रांस यमुना कॉलोनी तक पहुंचा और बिना किसी रुकावट के वहां से लखनऊ निकल गया। पुलिस ने उसे लखनऊ में पकड़ लिया।
यूसीसी लागू करना हमारी साहसिक उपलब्धि - मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से भीमगोडा, हरिद्वार में जगदीश स्वरूप विद्यानन्द आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ-श्रीमद् भागवत कथा को वर्चुअली सम्बोधित किया।
- Read more about यूसीसी लागू करना हमारी साहसिक उपलब्धि - मुख्यमंत्री
- Log in or register to post comments
बादल फटने की त्रासदी: सात श्रमिक अब भी लापता, तलाश जारी
उत्तराखंड के सिलाई बैंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पूरी तरह बह चुकी है। सड़क के टूटने से जहां राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में विभाग को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सात लापता मजदूरों की खोज में भी खराब मौसम लगातार बाधा बन रहा है।
उत्तराखंड के 942 स्कूल भवन खस्ताहाल, छात्रों की सुरक्षा पर संकट
देहरादून- गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से स्कूल दोबारा खुल गए हैं, लेकिन राज्य के 942 स्कूल भवनों की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। कहीं छतें टपक रही हैं तो कहीं पानी भरने से फर्श फिसलन भरा हो गया है। कई स्कूलों में सुरक्षा दीवारें न होने के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
बारिश में खतरे के साए में शिक्षा
हूल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का नमन: सिदो-कान्हू और वीर आदिवासियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
हूल दिवस: आदिवासी संघर्ष की अनकही कहानी
नई दिल्ली – हूल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संथाल विद्रोह के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे क्रांतिकारियों की बहादुरी और बलिदान औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ संघर्ष की अमर गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
अंतरिक्ष सम्मेलन 2025- "विकसित भारत@2047" को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम
उत्तराखंड में अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी और इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन रहे मौजूद
अनुपम खेर की आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मशहूर अभिनेता और अब निर्देशक अनुपम खेर की आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म अनुपम खेर के निर्देशन में बनी एक खास पेशकश है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ‘तन्वी द ग्रेट’ पहले ही कान फिल्म फेस्टिवल सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित हो चुकी है और अब यह भारतीय दर्शकों के सामने आने को तैयार है।
18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बाढ़ आपदा से निपटने को तैयार उत्तराखंड
पांच जिलों में मॉक ड्रिल कर आपात तैयारियों का किया गया परीक्षण
देहरादून। उत्तराखंड में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए राज्य के पांच जिलों — हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत और देहरादून — में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित कई संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी की।
- Read more about बाढ़ आपदा से निपटने को तैयार उत्तराखंड
- Log in or register to post comments
"कांग्रेस, भ्रष्टाचार और गुलामी का प्रतीक"– भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
सांसद ने 2011 के अमेरिकी दस्तावेज के आधार पर पार्टी पर लगाए विदेशी फंडिंग के आरोप
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा 2011 में सार्वजनिक किए गए एक दस्तावेज का हवाला देते हुए दावा किया कि दिवंगत कांग्रेस नेता एच.के.एल. भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत रूस से फंडिंग मिली थी और उन्होंने रूस के एजेंट के तौर पर काम किया था।