Skip to main content

उत्तराखंड

Meta ने पेश किया अपना नया AI ऐप, ChatGPT को देगा सीधी टक्कर

Meta ने पेश किया अपना नया AI ऐप, ChatGPT को देगा सीधी टक्कर

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अब मेटा (Meta) ने भी बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने अपना नया AI ऐप Meta AI लॉन्च कर दिया है, जो Llama 4 लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है। यह ऐप अब Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स अब इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में अलग से डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। मेटा का यह कदम सीधे तौर पर OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने वाला माना जा रहा है, जो फिलहाल दुनिया का सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट है।

फाटा पहुंची भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली, आज गौरीकुंड में होगा गौरी माई से पावन मिलन

फाटा पहुंची भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली, आज गौरीकुंड में होगा गौरी माई से पावन मिलन

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपनी परंपरागत यात्रा के दौरान मंगलवार को फाटा पहुंची। डोली के फाटा आगमन पर श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में मंदिर के पुजारी शिव लिंग और केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ और विश्वनाथ की संयुक्त आरती उतारी और भोग लगाया। इसके बाद सुबह 9 बजे बाबा केदार की चल उत्सव डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया।

क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा 

क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा 

पेट पर जमी अतिरिक्त वसा देखने में खराब लगती है जो आपकी सुंदरता को बिगाड़ती है, साथ ही स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। प्राकृतिक तरीके से पेट की चर्बी घटाने के लिए योगासन भी असरदार है।

अक्षय तृतीया पर खुले विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट, छह माह तक होंगे माँ गंगा के दर्शन

अक्षय तृतीया पर खुले विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट, छह माह तक होंगे माँ गंगा के दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर किए माँ गंगा के दर्शन 

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिवत रूप से खोल दिए गए। बुधवार सुबह ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ कपाट खोले गए।

श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा और सकुशल वापसी हमारी प्राथमिकता- मुख्य सचिव

श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा और सकुशल वापसी हमारी प्राथमिकता- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने लिया जिलाधिकारियों से चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा

आवश्यक सेवाओं के वाहनों को दी जाए प्राथमिकता

'द लिटरेचर लॅरिट सम्मान' से सम्मानित हुए 'निशंक'

'द लिटरेचर लॅरिट सम्मान' से सम्मानित हुए 'निशंक'

देहरादून/नई दिल्ली। अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति एवं वैश्विक हिन्दीशाला संस्थान (वीएचएसएस जर्मनी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल 'निशंक' को नई दिल्ली में "द लिटरेचर लॉरेट" अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ० निशंक को उनकी रचनाधर्मिता, हिन्दी एवं संस्कृत भाषा के सम्वर्धन तथा प्रचार-प्रसार के साथ ही लेखक गांव की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रदान किया है।

यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक

यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक

दोनों धामों के लिए कुल आठ हजार से अधिक घोड़े – खच्चरों का पंजीकरण

पैदल मार्ग पर खच्चरों के लिए गरम पानी और विश्राम की भी व्यवस्था

मुख्यमंत्री धामी ने जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात, 8 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सहयोग का अनुरोध

मुख्यमंत्री धामी ने जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात, 8 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सहयोग का अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की भेंट

राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार के विषय में की गई विस्तृत चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। बैठक में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार, और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

चारधाम यात्रा को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

चारधाम यात्रा को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

परिवहन विभाग ने पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष चौकियों की स्थापना की

देहरादून। पवित्र चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से आरंभ होने जा रही है, और इसके शुभारंभ में अब केवल एक दिन शेष रह गया है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु देवधामों के दर्शन हेतु पंजीकरण करवा चुके हैं।

↑