उत्तराखंड
पर्वतीय होली को लेकर प्रदेशभर में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। पर्वतीय होली को लेकर 15 मार्च यानी आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 15 मार्च को पर्वतीय होली को लेकर प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों औरविद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लेकिन बैंक खुले रहेंगे।
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बद्रीनाथ व औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी
एक बार फिर होने लगा ठंड का अहसास
पहाड़ों में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
देहरादून। उत्तराखंड में औली-बद्रीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।
पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह
मुंगेर। एक बेहद हृदय विदारक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या की चश्मदीद गवाह बनी सिर्फ तीन साल की मासूम बेटी, जो अब अपनी मां को खो चुकी है और जिसे यह तक नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द किया इस परीक्षा का पेपर, यहां जानिए पूरा मामला
देहरादून। राज्य में पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। यह पेपर अब दोबारा 14 मई को कराएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा कराई थी।
इनमें से तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) का पेपर आयोग ने रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर ये शिकायत की थी कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आए थे।
महिला प्रीमियर लीग 2025- मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला कल
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण नॉकआउट स्टेज पर पहुंच चुका है। दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है जबकि सभी को दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। यह मैच गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम दिल्ली के खिलाफ 15 मार्च को फाइनल खेलेगी।
सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'बम बम भोले' हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में दिखे अभिनेता
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसकी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब दर्शकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसमें सलमान खान का धांसू अंदाज देखने को मिला। साथ ही फिल्म का पहला गाना 'जोहरा जबीं' रिलीज हो चुका है। वहीं, आज इसका दूसरा गाना भी जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
निगम के होली मिलन पर ई- कोष वेबसाइट का लोकार्पण
शहर वासियों को बेहतर जन सुविधाएं देगा नगर निगम - मेयर
मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह पर पहुचें प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों ने 8 सहमति पत्रों पर भी किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
140 करोड़ भारतीयों की ओर से मॉरीशस के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं - प्रधानमंत्री मोदी
पुतले को बम से उड़ाने सम्बन्धी वीडियो आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। वहीं सरकार से समाज विरोधी ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है। क्योंकि अभिव्यक्ति के नाम पर हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने का यह प्रयास पूर्णतया अक्षम्य है।
रोजाना घर पर करें ये तीन योगासन, शरीर को मजबूत करने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी करेगा बेहतर
योग शरीर को मजबूत और लचीला ही नहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद कारगर है। नियमित योगासनों के अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से बीमारियों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है।
योग तनाव कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है, शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इन सभी कारणों से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। योग और इम्यूनिटी के बीच का वैज्ञानिक कारण समझें तो योग से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है जो संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।