Skip to main content

उत्तराखंड

नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर होगी भर्ती- डॉ धन सिंह रावत

नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर होगी भर्ती- डॉ धन सिंह रावत

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत नये पद होंगे सृजित

देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के दृष्टिगत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नये पदों के सृजन के निर्देश दे दिये गये हैं।

हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त, हिमस्खलन का खतरा बरकरार

हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त, हिमस्खलन का खतरा बरकरार

ज्योतिर्मठ। चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। जिसके कारण हेमकुंड साहिब जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया. बता दें चमोली जिले में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने आठ मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

चमोली जिले में इससे पहले मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे मौसम सामान्य हुआ और धूप खिली लेकिन देर शाम को फिर मौसम खराब हो गया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह 

नई दिल्ली।  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने यह मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है।  भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और 49.3 ओवर में 264 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक बार फिर चेज मास्टर साबित हुए और उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 48.1 ओव

मुख्यमंत्री धामी ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ

रूड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है।
यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है।

प्रदेशभर में चलेगा एनीमिया एवं टीबी मुक्त अभियान- डॉ. धन सिंह रावत

प्रदेशभर में चलेगा एनीमिया एवं टीबी मुक्त अभियान- डॉ. धन सिंह रावत

जनजागरूकता अभियान में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की होगी अहम भूमिका

टीबी मरीजों को गोद लेंगे महाविद्यालयों के शिक्षक व विभागीय अधिकारी

देहरादून। प्रदेश को वर्ष 2025 तक एनीमिया एवं टीबी मुक्त बनाने के लिये सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें विद्यालयी शिक्षा से लेकर महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। अभियान को सफल बनाने के लिये सभी राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारी नि-क्षय मित्र बनकर एक-एक टीबी मरीज को गोद लेंगे।

नेशनल गेम्स की कामयाबी पर खेल मंत्री हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन

नेशनल गेम्स की कामयाबी पर खेल मंत्री हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन

अगले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर किया विमर्श

खेल मंत्री ने अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की ऑनरशिप लेने के दिए निर्देश 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की ऑनरशिप लेने के दिए निर्देश 

सम्पर्क योजना की माह में एक बार अनिवार्य समीक्षा करें डीएम

जनपदो में शिक्षा योजनाओं की ऑनरशिप लेने की हिदायत

चम्पावत, सितारगंज, पौड़ी, खिर्सू, डीडीहाट तथा ऊखीमठ ब्लाॅक पर विशेष फोकस

राज्य के 25 प्रतिशत स्कूलों को सम्पर्क योजना के तहत स्मार्टक्लासेज में अपग्रेड किया गया

स्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य है युवाओं को स्वावलंबी बनाना- महाराज

स्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य है युवाओं को स्वावलंबी बनाना- महाराज

स्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह

देहरादून। स्वावलंबी भारत अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के द्वारा संचालित एक अभियान है। इसकी अगुवाई स्वदेशी जागरण मंच कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं को स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ना है। समाज में "स्वदेशी व स्वावलंबन"का भाव लाना और जन जागरण करना है।

उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती- कृषि मंत्री गणेश जोशी

उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती- कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थित विभिन्न राजकीय उद्यानों और पौधशालाओं में 415 माली के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भर्ती होने वाले सभी कार्मिक आउटसोर्स से लिए जाऐंगे।

सीएम की दुर्गम क्षेत्र प्राथमिकता को जिला प्रशासन देगा मूर्तरूप, 3 दिन दुर्गम क्षेत्र में डीएम करेंगे प्रवास 

सीएम की दुर्गम क्षेत्र प्राथमिकता को जिला प्रशासन देगा मूर्तरूप, 3 दिन दुर्गम क्षेत्र में डीएम करेंगे प्रवास 

त्यूनी में वृह्द्ध बहुउद्देशीय शिविर, कोटी कनासर में 200 नव गठित वन पंचायतों का कान्क्लेव

डीएम ने प्लान किया क्षेत्र भ्रमण, जनसुनवाई एवं जन गतिविधियों का बस्ता

हनोल मास्टर पर स्थानिकों, पुरोहितों के साथ मन्दिर परिसर में ही किया जाएगा विमर्श, स्थानिकों के हितों को किया जाएगा समावेशित

दूरस्थ क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति, बुजुर्ग, महिला, बच्चे तक निवेश पंहुचाना अति आवश्यक

जिला प्रशासन स्तर से आपदा मद में प्रथमबार दी जाएगी वन पंचायतों को वनाग्नि रोकथाम हेतु पर्याप्त धनराशि

↑