उत्तराखंड
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ बुक का किया विमोचन
यह पुस्तक भविष्य के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का कार्य करेगी- राज्यपाल
इस बार कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया।
परिवहन निगम प्रबंधन अब जीपीएस व ऑनलाइन कैमरों से करेगा रोडवेज बसों की निगरानी
जीपीएस और सीसीटीवी को एक ही कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा ट्रैक
विक्की कौशल के करियर की बेस्ट फिल्म बनी 'छावा', अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपए
फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म के तथ्यों पर उठ रहे सवाल, कमजोर निर्देशन और कई और तरह की बातें एक तरफ, और दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज एक तरफ। फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। दस दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की गाड़ी 300 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। अब मंजिल 400 करोड़ रुपये है।
उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरु हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, दिल्ली को भ्रष्टाचार मुफ्त करने पर दिया गया जोर
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने किया हंगामा
जानिए दिल्ली सरकार किन प्रमुख चीजों पर करेगी काम
दिल्ली। आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से हुई। इस दौरान बीच में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा भी किया। उपराज्यपाल ने अपने भाषण में बताया कि दिल्ली सरकार किन प्रमुख चीजों पर काम करेगी। इसमें यमुना की सफाई प्राथमिक है। वहीं दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितकरण और प्रदूषण मुफ्त आदि शामिल है।
क्या आप भी इन दिनों खांसी, जुकाम से हैं परेशान? तो इन हेल्दी ड्रिंक्स को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, इम्युनिटी होगी मजबूत
सर्दी के मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी होता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये मौसम कई प्रकार की चुनौतियां पैदा करने वाला हो सकता है। ठंड के दिनों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, यही कारण है कि इन मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों का खतरा काफी आम हो जाता है। क्या आप भी इन दिनों खांसी और जुकाम से परेशान हैं?
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कल महाशिवरात्रि के पर्व पर की जाएगी तय
मंदिर समिति ने तैयारियां की पूरी
रुद्रप्रयाग। कल महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यात्राकाल के लिए पुजारियों की तैनाती तय की जाएगी। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टला, जानिए वजह
खराब मौसम के कारण टल गया पीएम का मुखबा दौरा
अब मार्च के महीने में आने की संभावना
देहरादून। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया है। शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से पीएम गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आने का कार्यक्रम था। अब वह मार्च में आ सकते हैं। राज्य सरकार उनके 27 फरवरी को आने की संभावना के हिसाब से तैयारी कर रही थी। लेकिन मौसम विभाग ने उस दिन बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।
यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण करवाएंगे राज्य सरकार के कर्मचारी - मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर राज्य सरकार के अधीन कार्यरत विवाहित कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी के तहत सुनिश्चित करवाने को कहा है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत 26.03.2010 के बाद हुए विवाहों के पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है।
राज्यपाल ने "मेरी योजना-केंद्र सरकार’’ पुस्तक का किया विमोचन
योजनाएं बनाने के साथ ही उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए - राज्यपाल
महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद मांगे दस हजार रुपये, तो गला घोंटकर कर दी हत्या
सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। अशोक विहार थाना पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। शनिवार को कूड़े के ढेर पर महिला का शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी वजीरपुर सीएसए कालोनी निवासी केशव प्रसाद (50) की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए उससे दस हजार रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने से पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने लगी।