उत्तराखंड
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, इन दिनों झांसी में चल रही है शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी चोट की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। अभिनेता ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की इस फोटो में वरुण धवन की उंगली में गहरा कट दिखाई दे रहा है। बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए वे इन दिनों झांसी में शूटिंग कर रहे हैं।
धामी कैबिनेट ने सख्त भू- कानून पर लगाई मुहर
यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों की रक्षा करेगा- सीएम धामी
देखें,भू कानून के खास बिंदु
लंबे समय से उठ रही थी सख्त भू कानून की आवाज
राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार
देहरादून। लंबे समय से सख्त भू कानून की मांग पर धामी सरकार ने मुहर लगा दी। बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भू कानून पर मुहर लगा दी गयी।
- Read more about धामी कैबिनेट ने सख्त भू- कानून पर लगाई मुहर
- Log in or register to post comments
पीएम के हर्षिल- मुखवा दौरे को लेकर अंतिम दौर में पहुंची तैयारियां
पीएम उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी देखेंगे
मंडलायुक्त पांडेय ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
कांग्रेस पार्टी यूसीसी के लिव-इन-रिलेशन प्रावधान का करती है पुरजोर विरोध- कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (यू.सी.सी.) में लिव-इन-रिलेशन के लिए किये गये प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे उत्तराखण्ड राज्य की गरिमा तथा संस्कृति के खिलाफ बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूसीसी के लिव-इन-रिलेशन प्रावधान का पुरजोर विरोध करती है तथा इसके खिलाफ 20 फरवरी को विधानसभा का घेराव करते हुए सरकार को चेताने का काम करेगी।
क्या आप भी अपने पेट की चर्बी से हैं परेशान, तो इन एक्सरसाइज की मदद से कर सकते हैं कम
पेट की चर्बी वह वसा होती है, जो पेट के आसपास जमा हो जाती है। यह चर्बी न केवल दिखने में खराब लगती है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। पेट की चर्बी न केवल आपके स्वास्थ्य को खराब करती है बल्कि, आपके लुक को भी भद्दा बना देती है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ मसल्स कम होने लगती हैं। ऐसे में पेट के आसपास चर्बी इकट्ठा होनी शुरू हो जाती है। महिलाएं इसे कम करने के लिए कई नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे घर पर भी कम कर सकती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पेट की चर्बी कम कर सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत, मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट किया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
हाईकोर्ट ने यूसीसी पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए लिव इन रिलेशन के पंजीकरण पर लगायी मुहर
20 फरवरी को कांग्रेस ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का किया ऐलान
नैनीताल। यूसीसी पर विपक्ष व अन्य संगठनों के विरोध के बाद हाईकोर्ट की टिप्पणी राज्य सरकार के लिए सुकून भरी खबर है। बीस फरवरी को कांग्रेस ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इससे पूर्व हाईकोर्ट ने यूसीसी पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए लिव इन रिलेशन के पंजीकरण पर मुहर लगाई।
चार बीघा में चल रहे अवैध निर्माण को हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
हरिद्वार। संयुक्त सचिव, हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण/ जॉइंट मजिस्ट्रेट, रूडकी, आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार भगवानपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिसोना पुलास्तिया होटल के पीछे सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता एवं ब्राह्मण द्वारा दो अवैध कालोनी निर्माण व विकास कार्य को प्राधिकरण व उपजिलाधिकारी भगवानपुर की प्रशासनिक टीम के साथ संयुक्त रूप से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अवैध निर्माण चार बीघा में चल रहा था।
अनाधिकृत निर्माण विकासकर्ताओं को भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किये बिना निर्माण व विकास कार्य ना किये जाने के निर्देश दिया गये ।
विभिन्न विकास कार्यों को सीएम ने दी वित्तीय मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य पुलिस बलों का आधुनिकीकरण के मानक मद 40 में प्राविधानित ₹ 2.00 करोड़ धनराशि की स्वीकृत करने हेतु अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के वार्ड संख्या 05 धोरणखास के विभिन्न मार्गो का डी.बी.एम.बी.सी द्वारा सतह लेपन एवं साईनेज का कार्य हेतु ₹243.91 लाख की धनराशि स्वीकृत करने हेतु अनुमोदन किया है।
- Read more about विभिन्न विकास कार्यों को सीएम ने दी वित्तीय मंजूरी
- Log in or register to post comments
राज्यपाल ने अभिभाषण में धामी सरकार की गिनाई उपलब्धि, समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर, संचालित की गई योजनाएं
कांग्रेस ने मुद्दों को लेकर सदन का किया वॉकआउट, वेल में आकर की नारेबाजी।
सदन में अंकिता भंडारी को न्याय देने का मसला गरमाया।
आर्थिक समृद्धि,सामाजिक न्याय व महिला कल्याण पर फोकस।