Skip to main content

उत्तराखंड

असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों पर मेडिकल कॉलेजों में होगी भर्ती

असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों पर मेडिकल कॉलेजों में होगी भर्ती

रोजगार- राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों को भर जायेगा। इसके लिये विभाग की ओर से राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है।

पिता ने की इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पिता ने की इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। बठिंडा में एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बठिंडा के गांव चक रुलदू सिंह वाला की है, जहां पिता ने रविवार को अपने बेटे अर्शप्रीत सिंह को गोली मार दी। आरोपी पिता सुखविंर सिंह ने बेटे पर 12 बोर की बंदूक से गोली दागी। मृतक अर्शप्रीत सिंह शादीशुदा था और बेटियों का पिता भी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना संगत पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा 

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा 

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिन से जारी गिरावट का सिलसिला सोमवार को थम गया और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 57.65 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के कारण यह तेजी आई।

कारोबार के आखिरी सत्र में खरीदारी से 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.65 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़कर 75,996.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 644.45 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 75,294.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 30.25 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 22,959.50 पर पहुंच गया।

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय

धामी सरकार का बजट 20 फरवरी को

18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र

देहरादून। धामी सरकार 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश किया जाएगा।

सोमवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन के विधायी कार्य की रूपरेखा तय की गई।

विधानसभा सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को राज्यपाल गुरमीत सिंह अभिभाषण पेश करेंगे।

राज्य सरकार स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण को लेकर गम्भीर- सीएम धामी 

राज्य सरकार स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण को लेकर गम्भीर- सीएम धामी 

नीति आयोग का विज्ञान, सामुदायिक सहभागिता व महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस

देहरादून। नीति आयोग, जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र ने ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन: भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीति' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर हे.न. बहुगुणा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की पुस्तक ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र एक सतत भविष्य की ओर’ का विमोचन किया गया।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पर्यटन सचिव ने तैयारियों का किया निरीक्षण 

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पर्यटन सचिव ने तैयारियों का किया निरीक्षण 

फूलों से सजाया जाएगा मुखबा गांव 

उत्तरकाशी। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने मुखबा और हर्षिल में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि पीएम के दौरे के लिए गंगोत्री मंदिर के साथ ही पूरे गांव को फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति और ग्राम पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

किसी भी इवेंट में जाने के लिए हो रहे है तैयार, तो पहने इस तरह की स्टाइल और डिजाइन वाली साड़ियां, हर कोई करेगा तारीफ 

किसी भी इवेंट में जाने के लिए हो रहे है तैयार, तो पहने इस तरह की स्टाइल और डिजाइन वाली साड़ियां, हर कोई करेगा तारीफ 

शादी हो या पार्टी साड़ी हर फंक्शन के आउटफिट के लिए बेस्ट है। आप साड़ी पहनकर एलिगेंट लुक ले सकती हैं।  साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जो हर लड़की-महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जैसे साड़ी महिलाओं को खूबसूरत बनाती है, वैसे ही उसकी स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी होती है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में महिलाओं के लिए सही ड्रेस का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको कुछ अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन की साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप किसी भी इवेंट में चार-चांद लगा सकते हैं और हर कई आपकी तारीफ करने से खुद को नहीं रो

प्रयागराज सड़क हादसा- महाकुंभ स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं की भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, कुल 35 श्रद्धालु थे सवार 

प्रयागराज सड़क हादसा- महाकुंभ स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं की भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, कुल 35 श्रद्धालु थे सवार 

दो लोगों की हुई मौत 

18 गंभीर रुप से घायल 

बस चालक मौके पर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज जिले में सड़क हादसा हुआ है। उतराव थाना इलाके के गौहरपुर नेशनल हाईवे प्रयागराज पर ढाबा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में भिड़ गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात बोले- विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान

निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात बोले- विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान

निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के कारण ओवरसीज में उनकी फिल्में चलती हैं। करण ने कहा कि शाहरुख उनके लिए बहुत खास हैं। शाहरुख खान का बोलबाला भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान हैं।

↑