उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई
अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि, अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घ कालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़, 18 लोगों की मौत
20 से अधिक लोगों घायल
हर घंटे सीएमआई के हिसाब से 1500 जनरल टिकट बेचे गए
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन
खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती, दिया था पहला निमंत्रण
देहरादून/हरिद्वार। 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।
सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर स्व.बिमला बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व . बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।
जल्द डाइनिंग टेबल पर होगी चैंपियंस मीट
38वें नेशनल गेम्स के प्रदेश के सभी पदक मेडल होंगे महाभोज में शामिल
खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग करेगा विशेष आयोजन
देहरादून। प्रदेश के सात जिलों और 12 शहरों में अलग-अलग इवेंट्स में चैंपियन बने उत्तराखंड के 103 सितारे जल्द ही एक महा भोज में एकजुट होंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग यह आयोजन करने जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों को पदक विजेताओं को मिलने वाली नगद धनराशि व अन्य सरकारी घोषणाओं को भी जल्द से जल्द अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए गए हैं।
- Read more about जल्द डाइनिंग टेबल पर होगी चैंपियंस मीट
- Log in or register to post comments
बॉक्स ऑफिस पर छा गई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', ओपनिंग डे पर की इतने करोड़ की कमाई
विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' के लिए जीतोड़ मेहनत की है। घंटों पसीने बहाकर किरदार के मुताबिक गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। और उनकी यह मेहनत रंग लेकर आई है। कल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महाशक्ति - संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील
साइमन स्टील ने जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की
भारत जलवायु योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है - जलवायु प्रमुख साइमन स्टील
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11.33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का अनुमान
बजट से पहले नियोजन विभाग ने जारी किए आर्थिक सर्वे के आंकड़े
लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ पहुंचा सीएम आवास
मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया मौली का स्वागत
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद सीएम आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ’मौली’ (मोनाल पक्षी) देशभर में चर्चा का केन्द्र रहा है।
चाय छानने के बाद कूड़ेदान में फेंक देते हों चायपत्ती, जानिए इसे फिर से इस्तेमाल करने के तरीके
सर्दी हो या गर्मी चाय पीना हर भारतीय का फेवरेट ड्रिंक है। कोई खुशखबरी है या फिर तबीयत नासाज है तो भी लोग एक कप चाय की डिमांड जरूर करते हैं। चाय के दीवाने एक प्याली चाय के लिए मीलों का सफर भी तय कर लेते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म करने के लिए लोग खूब चाय का सेवन करते हैं। इससे चाय की खपत भी दोगुनी हो जाती है। चाय छानने के बाद हम चाय पत्ती कूड़ेदान में फेंक देते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको चाय पत्ती के इस्तेमाल और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप चाय की बची चायपत्ती को भी उपयोग में ला सकते हैं और इसे फिर से इस्तेमाल में ला सकती हैं। आइए जानते हैं।