उत्तराखंड
नीदरलैंड के दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
डेयरी, खाद्य एवं कृषि अनुसंधान के मॉडल का करेंगे अवलोकन
राबो बैंक के वित्तीय प्रबंधन की प्रक्रियाओं की भी लेंगे जानकारी
- Read more about नीदरलैंड के दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- Log in or register to post comments
पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं घनानंद, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा उपचार
प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती
देहरादून। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबियत बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिय में उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं।
अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल
देहरादून। अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जिताया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।
महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीताI
मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।
सूर्यकांत धस्माना ने झंडा साहेब के महंत देवेंद्र दास को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
शिक्षा चकित्सा के क्षेत्र में गुरुराम राय दरबार साहेब का अतुलनीय योगदान
दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों को फरवरी माह तक मिल जाएगा फर्नीचर
अब सरकारी स्कूल में जमीन पर नहीं बैठेगा कोई बच्चा
ढाई सौ स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर
डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ अन्तर्गत व हुडको ने किया फर्नीचर निर्माण शुरू
राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी
ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया।
उत्तराखंड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिली थी।
फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी AI एक्शन समिट की करेंगे सह-अध्यक्षता
प्रधानमंत्री फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हुए रवाना
भारत और अमेरिका के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए करेंगे काम - पीएम मोदी
उर्फी जावेद के इस ड्रेस लुक में लोगों ने की जमकर तारीफ, बोले- उर्फी को मिलना चाहिए बढ़िया प्लेटफॉर्म
उर्फी जावेद ने इतनी लोकप्रियता अपने अभिनय से हासिल नहीं की, जितनी अपने फैशन और स्टाइल के चलते की है। बिना किसी बड़े मंच के, सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्होंने अपने अतरंगी लिबास को लेकर इतनी लाइमलाइट लूटी है। यूं तो ज्यादातर बार होता ये है कि उर्फी अपने कपड़ों के लिए ट्रोल की जाती हैं, मगर इस बार गंगा उल्टी बह रही है। वे ऐसी ड्रेस पहनकर आई हैं कि लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं कि उर्फी को एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।
उत्तराखण्ड सरकार त्रि-स्तरीय चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कम कर रही- यशपाल आर्य
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, उत्तराखण्ड सरकार राज्य में त्रि-स्तरीय चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कम कर रही है। उन्होंने कहा कि, सरकार की परिसीमन की नीति के चलते उत्तराखण्ड के पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायतों के हर स्तर पर सीटें कम हो रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कर दी चाक-चौबंद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का करेंगी अवलोकन