उत्तराखंड
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात
बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। चौबटाखाल विधान सभा के अंतर्गत 78 ग्राम पंचायतों में से 68 ग्राम पंचायतों में उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना, जलागम के अंतर्गत 2024 से 2030 की अवधि के दौरान विकासखण्ड बीरोंखाल में कई करोड़ की परियोनाओं पर काम चल रहा है।
- Read more about सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
- Log in or register to post comments
एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
इस दिन होगी सिनेमाघरों में एंट्री
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर रजनीकांत के एक्शन अवतार की चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत को रिटायर्ड जेलर के किरदार में देखा जाएगा। 'जेलर 2' इसी महीने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
एक्शन और दमदार अंदाज से भरपूर है ट्रेलर
कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल
तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
नैनीताल। कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज
देहरादून। प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में उनके और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने, धमकी देने और अन्य गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, राज सिंह चौहान ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर की शाम वह यलो हिल्स कैफे के पास नैक्सा शोरूम के सामने अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, करीब रात आठ बजे बातचीत के दौरान विवाद हुआ और इसके बाद कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी
हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाली हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कप्तानी छोड़ने का निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अब वह एक खिलाड़ी के तौर पर अपने क्रिकेट सफर को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
आशारोड़ी चेकपोस्ट पर फिर हादसा, ट्रक ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, कई पुलिसकर्मी घायल
देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जवानों की वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार करीब छह से सात पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों के लिए बन सकता है परेशानी, ऐसे रखें नजरों का ख्याल
आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन पढ़ाई और मनोरंजन के चलते बच्चों की दिनचर्या में स्क्रीन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है। मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसका सीधा असर उनकी आंखों और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आगामी 8 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने वाले विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) के अवसर पर वैश्विक अभियान 'लव योर आइज़' (अपनी आंखों से प्यार करें) के तहत बच्चों की दृष्टि सुरक्षा और उनके सही स्क्रीन टाइम को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 11 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
देहरादून- उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
सीएम धामी ने नव नियुक्त कार्मिकों से सेवाभाव और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों समेत कुल 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।