Skip to main content

डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार

डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार

डोईवाला। अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में छापेमारी की। इस दौरान कथित तौर पर अवैध शराब बेचने के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने दोनों के कब्जे से टेट्रा पैक में माल्टा देशी शराब के कुल 100 पाउच बरामद किए।

यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निर्देशन और आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वीर सिंह पुत्र किशन लाल, निवासी बुल्लावाला, और सोना पत्नी भारत सिंह, निवासी बुल्लावाला कुडकावाला, के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

टैग श्रेणी

↑