Skip to main content

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर किया जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर किया जारी

इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर माह तक कराई जाएंगी ये भर्तियां 

पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां है शामिल 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इनमें से तमाम नई भर्तियां निकाली जानी हैं। राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। नए कैलेंडर के हिसाब से आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक ये भर्ती परीक्षाएं कराएगा।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी। बताया, ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।

भर्ती का नाम

पदों की संख्या

प्रस्तावित परीक्षा तिथि

हवलदार प्रशिक्षक

24

21 अक्तूबर

कर्मशाला अनुदेशक

370

25 नवंबर

वैयक्तिक सहायक

257

आठ दिसंबर

वाहन चालक

34

18 दिसंबर

संस्कृति विभाग प्रवक्ता

18

29 दिसंबर

कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक

1150

19 जनवरी 2025

पुलिस कांस्टेबल

2000

एक फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा

प्राथमिक शिक्षक

21

23 फरवरी 2025

सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू

38

नौ मार्च 2025

लाइब्रेरी साइंस

06

23 मार्च 2025

वन दरोगा भर्ती

200

20 अप्रैल 2025

स्नातक अर्हता के पद

30

25 मई 2025

सहायक लेखाकार

26

06 जुलाई 2025

फॉरेस्ट गार्ड

600

03 अगस्त 2025

वाहन चालक

21

24 अगस्त 2025

विशेष तकनीकी पद

60

01-10 सितंबर 2025

टैग श्रेणी