Skip to main content

उत्तराखंड

महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया

महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया

टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए हॉन्गकॉन्ग को एकतरफा मुकाबले में 137 रन से शिकस्त दी। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की पूरी टीम महज 56 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गया है।

मंधाना का तूफानी शतक, भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये

‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज आखिरी पड़ाव तक बरकरार रहा। शो के अंत में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने सभी को चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों ने गद्दारों की भूमिका निभाते हुए कुल 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीती।

21 प्रतियोगियों से शुरू हुआ मुकाबला

सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीकृष्ण का जीवन- धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन मानव समाज को धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूड़ा गांव में अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंचीं। उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

देहरादून। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने के निर्देश दिए हैं।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

6 पर 9,500 रुपये जुर्माना; करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देहरादून। राजधानी देहरादून को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों में तैनात सेक्टर अधिकारी लगातार दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को टर्नर रोड के वार्ड-78 में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया और प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन

देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन

डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। जिले में पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सितंबर माह में विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत ऐसे वृद्धजनों को चिन्हित किया जाएगा, जो पात्र होने के बावजूद अब तक वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद

विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है।