उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड- मुख्यमंत्री
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया।
दून पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभियुक्त ने उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम विस्फोट की धमकी से सम्बन्धित पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से की थी प्रसारित,
अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली नगर मे बीएनएस एंव आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया था अभियोग,
अभियुक्त के कब्जे से सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट प्रसारित करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद,
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी, सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद मेजर कण्डारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लाईओवर के समीप उत्तराखंड रोडवेज की बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
देहरादून। देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पूर्व सैनिक संगठन जोहड़ी गांव द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे।
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ताओं की भर्ती अटकी: 'समकक्ष योग्यता' के फेर में फंसा पेंच, लोक सेवा आयोग सख्त
देहरादून: प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ताओं के 500 से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती शैक्षिक योग्यता के विवाद के कारण अधर में लटक गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए शासन को पत्र लिखा है और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले शैक्षिक योग्यता की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करने को कहा है। आयोग का साफ कहना है कि जब तक 'समकक्ष अर्हता' को पूरी तरह परिभाषित नहीं किया जाता, तब तक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना मुश्किल होगा।
कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा: रेखा आर्या
दून मेडिकल कॉलेज में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति का 51वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के 51वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव
खेलते-खेलते घर से निकला था मासूम, अगले दिन डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव
टिहरी। टिहरी गढ़वाल के बालगंगा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खिरबेल गांव में घर से लापता हुआ पांच वर्षीय मासूम अगले दिन गांव के पास एक गदेरे में मृत मिला। आशंका है कि तेज बारिश के दौरान उफनाए गदेरे में बहने से बच्चे की मौत हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार
लगभग 77 पेटियों (करीब 6,930 डिब्बे) SPASMORE (Tramadol) Capsules की अवैध सप्लाई का खुलासा
देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। हरिद्वार में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले की जांच के दौरान एसटीएफ ने नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था।
ऑपरेशन प्रहार- देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार
गांजा और चरस के साथ दो आरोपी दबोचे गए
देहरादून। देहरादून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा और चरस की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।