उत्तराखंड
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
आजादी से पहले के भारत और 1857 की क्रांति की पृष्ठभूमि पर बनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। सीरीज के प्रमुख किरदारों की झलक सामने आने के बाद अब इसका नया गाना ‘जय दुर्गा’ रिलीज कर दिया गया है। भक्ति और वीरता के भाव से भरपूर यह गीत सीरीज की कहानी के संघर्ष और देशभक्ति के रंग को और गहरा करता नजर आता है।
दमदार आवाजों से सजा ‘जय दुर्गा’
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक
देहरादून। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र जल्द उपलब्ध कराने की अपील
देहरादून: आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने को विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आयोजित विशेष शिविरों और चयनित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- Read more about सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
- Log in or register to post comments
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण
पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए श्रीनगर क्षेत्र में अध्ययन की आधुनिक सुविधा जल्द उपलब्ध होने वाली है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का शुक्रवार को शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली।
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का
कुणाल खेमू एक बार फिर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का टीजर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। टीजर में एक्शन, कॉमेडी और जासूसी की दुनिया का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म बॉलीवुड की स्पाई फिल्मों के गंभीर अंदाज को मजेदार तरीके से पेश करती नजर आ रही है।
प्रीति जिंटा निभा रही हैं खुफिया अधिकारी का किरदार
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने के साथ प्रदेश के विकास में भी योगदान दे सकें।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी हो गई। एसडीआरएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 21 अगस्त को ढालीपुर इंटेक के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान रजत पुंडीर का शव बरामद कर लिया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
18 अगस्त को नहर में गिरी थी कार
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को शक्ति नहर में एक कार गिरने और उसमें सवार व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
- Read more about एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
- Log in or register to post comments