Skip to main content

उत्तराखंड

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब के पटियाला से जुड़े समाना गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन सोने की चेन, 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल होने वाला चेन कटर बरामद किया गया है।

जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री

चंपावत।  जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन

BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन

फर्जी लॉ कॉलेज और वकीलों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिलने की बात कही गई है। प्रदर्शन को देखते हुए बीसीआई कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विरोध के दौरान एनएएलएसएआर से जुड़े विवाद का मुद्दा भी सामने आया।

कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल

कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी मिसाइल हमलों ने भारी तबाही मचाई है। रातभर कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह तक राजधानी में हवाई हमले का अलर्ट जारी रहा।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हमले से कीव के कई हिस्से प्रभावित हुए। डार्नीत्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में करीब 12 स्थानों पर नुकसान की सूचना है। प्रभावित क्षेत्रों में आवासीय इमारतों के अलावा एक चिकित्सा केंद्र और शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं।

‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज

‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज

करीब 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। दोनों की आगामी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के टीजर के बाद अब इसका पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने में सैफ अली खान का भावुक और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

सैफ निभा रहे दृष्टिबाधित व्यक्ति का किरदार

रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन

रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन

देहरादून। विकासखंड रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा संचालित ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना के तहत पर्यावरण सखी मॉडल के जरिए गांवों में कचरा संग्रहण और प्रबंधन का काम किया जा रहा है। इसी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण सखियों को नया कचरा संग्रहण वाहन सौंपा गया।

वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति

वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति

देहरादून में IFS प्रशिक्षुओं को उपराष्ट्रपति का संदेश, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से करें सेवा

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (IFS) के 2025-27 बैच के परिवीक्षार्थियों और प्रशिक्षण ले रहे रॉयल भूटान वन सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण, विकास और जनहित के बीच संतुलन बनाते हुए देश के सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी

एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी

ऑटो रिजेक्ट और डुप्लीकेट पत्रावलियों का होगा समाधान, समय-सीमा से पहले अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज

प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को एक बार फिर अदालत से राहत नहीं मिली है। न्यायालय ने सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने इसे अभियोजन की मजबूत पैरवी का परिणाम बताते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के तहत सजा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है।