उत्तराखंड
महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट
बिल के खिलाफ वोटिंग वाले विपक्ष को महिलाएं, वोट लायक नहीं छोड़ेंगी- भाजपा
मातृशक्ति अपमान वाले विपक्ष को जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
बिल विरोध से कांग्रेसी महिला विरोधी चेहरा फिर उजागर- भट्ट
देहरादून। भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को बाधित करने और उसे अपनी जीत बताने वाले विपक्षी दावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने विपक्ष के इस कृत्य को 'महिला विरोधी मानसिकता' का परिचायक और बेहद शर्मनाक करार दिया है।
- Read more about महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट
- Log in or register to post comments
आईएसबीटी क्षेत्र में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, SDRF ने ट्रक में फंसे युवक को निकाला सुकुशल बाहर
घायल युवक को अस्पताल भेजा गया
देहरादून। देहरादून के मोहबेवाला स्थित आईएसबीटी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति ट्रक में बुरी तरह फंस गया, जिसे बाद में SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 08:07 बजे कंट्रोल रूम के जरिए SDRF को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा पोस्ट से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई 'भूत बंगला', जानिए फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा थी, खासकर इसलिए क्योंकि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी करीब 14 साल बाद साथ लौटी है। पेड प्रिव्यू शोज से शुरू हुई फिल्म की कमाई अब पहले दिन के आंकड़ों के साथ सामने आ गयी है, जिससे साफ हो रहा है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है।
लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए चलाया जाए विशेष अभियान- सीएम धामी
बिना अनुमति शिकायत फोर्स क्लोज करने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए।
आढ़त बाजार, तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
एमडीडीए की पारदर्शी कार्यशैली, प्रभावितों को मिल रहा समय पर मुआवजा, 52 को लगभग 21 करोड़ का भुगतान, व 34 संपत्ति धारकों की जल्द होगी रजिस्ट्री
नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में भाजपा का जागरूकता अभियान
देहरादून। भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जन जागरूकता की दृष्टि से पदयात्रा, स्कूटी रैली एवं मानव श्रृंखला आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने आगामी 05 वर्षों के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में नवाचार को प्राथमिकता दे रही है- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों ( 2026 - 2031 ) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
ऑपरेशन प्रहार- दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
शातिर बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार
पीछा करने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हुआ घायल
देहरादून। देहरादून में पुलिस के ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात एक संदिग्ध कार का पीछा करते हुए पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
आगामी 15 मई तक छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
बीटेक पाठ्यक्रमों में लैटरल एन्ट्री से द्वितीय वर्ष में मिल सकेगा प्रवेश
एसएसपी दून ने पुलिस लाइन देहरादून में किया परेड का निरीक्षण
परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता, शारीरिक तथा मान्सिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश
पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण कर उपलब्ध शस्त्रों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के दिये निर्देश
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए परेड को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की परेड करवाने के निर्देश दिए गए।