Skip to main content

उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक

मुख्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगे फायर हाइड्रेंट्स के लिए डेडिकेटेड प्रेशर पाइपलाइन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से सम्बन्धित सभी समितियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ सभी आवश्यक बैठकें जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर सभी व्यवस्थाएं, फायर सीजन से पहले सुनिश्चित करवा ली जाएँ।

चारधाम यात्रा 2026- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, हेल्थ एडवाइजरी जारी

चारधाम यात्रा 2026- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, हेल्थ एडवाइजरी जारी

राजस्थान से समन्वय कर गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे स्वास्थ्य सुझाव, राज्यों की साझेदारी से चारधाम यात्रा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम

क्या आप भी खाते हैं ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना? अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

क्या आप भी खाते हैं ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना? अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

अगर आपकी थाली में हर दिन तीखा और मसालेदार खाना शामिल रहता है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारत में चटपटे स्वाद का क्रेज खूब है—चाहे स्ट्रीट फूड हो या घर का खाना, तीखापन स्वाद को बढ़ा देता है। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा मिर्च-मसाले का सेवन शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी ली मंत्री पद की शपथ

एनडीए के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पटना। बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य को अपना 24वां मुख्यमंत्री मिल गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज

फिल्म ‘भूत बंगला’ अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस हॉरर-कॉमेडी का माहौल बनाने के लिए मेकर्स लगातार नए अपडेट साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही फैंस का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू होगा।

नया गाना ‘ओ सुंदरी’ ने बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री धामी से सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी से सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

गुरबाणी के संदेश हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

देहरादून- उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू की जा रही है। बुकिंग प्रक्रिया का संचालन IRCTC के माध्यम से किया जाएगा, जिसका पोर्टल शाम 6 बजे से यात्रियों के लिए खुल जाएगा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 22 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रियों को गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा जैसे प्रमुख हेलीपैड्स से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘श्रेष्ठ राज्य’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- धामी

पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘श्रेष्ठ राज्य’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा, पीएम मोदी का प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात मिल रही है।

आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

संजू सैमसन की फॉर्म से CSK को बढ़त, KKR पहली जीत के लिए बेताब

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में मंगलवार को यानि आज एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां अंक तालिका में निचले पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें जीत की तलाश में हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

↑