Skip to main content

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

‘स्वेच्छा से स्वच्छता’ जैसे कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं- मुख्यमंत्री

देहरादून। देहरादून के बल्लूपुर चौक पर आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लेकर सभी प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई कर लोगों को जागरूक किया।

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को पीएम दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी

डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ समारोह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है- मुख्यमंत्री

रसोई का साधारण मसाला, पेट की समस्याओं का असरदार इलाज

रसोई का साधारण मसाला, पेट की समस्याओं का असरदार इलाज

तेज गर्मी के साथ बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान का असर सबसे पहले हमारे पाचन तंत्र पर दिखाई देता है। गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, जिनसे राहत पाने के लिए लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन राहत का एक आसान और प्राकृतिक तरीका आपकी रसोई में ही मौजूद है—जीरा, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है।

जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग हर घर में होता है, लेकिन इसके औषधीय गुण अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, जीरा पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ शरीर को ठंडक भी देता है, जो खासकर गर्मियों में बेहद फायदेमंद साबित होता है।

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी

हल्द्वानी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार और विभाग पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है।

बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक

बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक

बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू

हरिद्वार।  बैसाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन के मद्देनज़र हरिद्वार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 13 से 15 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा, जिसमें शहर में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

'डकैत' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

'डकैत' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे इंतजार और कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आई इस फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म की ओपनिंग डे कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जो इसकी शुरुआत को लेकर दिलचस्प तस्वीर पेश करते हैं।

फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से थोड़ी कमजोर मानी जा रही है।

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए घोषणाओं के आदेश जारी, मंत्री गणेश जोशी ने दिये अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए घोषणाओं के आदेश जारी, मंत्री गणेश जोशी ने दिये अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

देहरादून। सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के लैन्सडौन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के आदेश भी जारी हो गये हैं।

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता

इंजीनियर्स की मांगों के परीक्षण के लिए उप समिति का गठन

समाधान की दिशा में पहल

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित दुकानदारों को दिए सहायता राशि के चैक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित दुकानदारों को दिए सहायता राशि के चैक

राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है- गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजाडा, कार्लीगाड़, फुलेत, सरोना, बगड़ाधोरण, घघोड़ा, गल्जवाड़ी आदि के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को 19.60 लाख की राशि के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि वितरित की।

↑