Skip to main content

उत्तराखंड

प्लास्टिक स्ट्रॉ बन सकती है सेहत की दुश्मन, जानिए इसके नुकसान

प्लास्टिक स्ट्रॉ बन सकती है सेहत की दुश्मन, जानिए इसके नुकसान

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुविधाजनक विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कई बार यही सुविधाएं स्वास्थ्य के लिए खतरा बन जाती हैं। बाजार में मिलने वाले जूस और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक स्ट्रॉ भी ऐसा ही एक उदाहरण है, जो अनजाने में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

प्लास्टिक स्ट्रॉ देखने में भले ही साधारण और उपयोगी लगती हों, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश कर स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार उपयोग से यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने जन मिलन कार्यक्रम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने जन मिलन कार्यक्रम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सड़क, राशन कार्ड और आर्थिक सहायता की मांगों पर मंत्री ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव कंडोलिया मनान स्थित देवी मंदिर में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता दिलाने जैसी प्रमुख मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री रेखा आर्या ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए शेष लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया।

मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान

मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान

पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम- बंशीधर तिवारी

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पर्यटन नगरी मसूरी को पर्यावरणीय दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक प्रकृति उद्यान (ईको पार्क) का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है।

आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

जायसवाल और सूर्यवंशी की तूफानी पारी से राजस्थान की लगातार तीसरी जीत

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त दी। बारिश से प्रभावित इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया, लेकिन कम ओवरों के इस खेल में भी राजस्थान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा। इस जीत के साथ राजस्थान ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

तहसील दिवस में 95 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही समाधान

तहसील दिवस में 95 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही समाधान

जल संस्थान के जेई को सप्ताह में तीन दिन कल्जीखाल में बैठने के निर्देश

पेयजल से लेकर सड़क तक हर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई, त्वरित रूप से सोलर लाइट लगाने के निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा रेबीज के टीके की उपलब्धता के निर्देश, एक्सरे सेवा होगी शुरू

दिव्यांग बालक के आधार कार्ड में आ रही दिक्कतों को लेकर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग को समन्वय कर पेंशन उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जीतब स्थित श्री हरज्यू मंदिर में आयोजित देव पूजन वैशी कार्यक्रम में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Image removed.

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

जीत की राह पर लौटना चाहेगी MI

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जब मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। एक तरफ मुंबई पिछली हार के बाद वापसी की तलाश में है, तो दूसरी ओर राजस्थान की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। इस मुकाबले में सबकी निगाहें हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर टिकी रहेंगी, जिनकी वापसी मुंबई के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

↑