उत्तराखंड
सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज
अभिषेक शर्मा की फॉर्म बनी चिंता का विषय, वापसी पर टिकी नजरें
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में आज भारत का सामना नीदरलैंड टीम से होगा। ग्रुप ए में लगातार तीन जीत दर्ज कर भारत अभी शीर्ष पर काबिज है और सुपर-8 में जगह बना चुका है, ऐसे में यह मुकाबला अगले चरण से पहले रणनीतियों को परखने और कमियों को दूर करने का अहम अवसर माना जा रहा है।
अहमदाबाद में बदलेगा संयोजन
- Read more about टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या
देहरादून जनपद ने जीती पहली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी
मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने ट्रॉफी व 5 लाख का चेक देकर किया सम्मानित
देहरादून। ननूरखेड़ा मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के राज्य स्तरीय मुकाबले में देहरादून जनपद की टीम विजेता बनी है। विजेता टीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट
धमकी भरा ई-मेल मिलने से कोर्ट में मचा हड़कंप
देहरादून। दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एहतियाती कार्रवाई शुरू की गई।
जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच, दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार
देहरादून। जनता दर्शन में सामने आई शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बीते माह 4 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में केंद्र पर दवाओं की अनुपलब्धता और केंद्र संचालक द्वारा पास ही निजी मेडिकल स्टोर चलाए जाने का आरोप लगाया गया था।
सेहत का खजाना है अंजीर, रोजाना सेवन करने से मिलते हैं कई बड़े फायदे
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में संतुलित आहार सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीज़ों को शामिल किया जाए, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स में शामिल अंजीर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
मीठे स्वाद वाला अंजीर न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे एक संपूर्ण हेल्दी फूड बनाते हैं। सूखे और ताजे दोनों रूपों में खाया जाने वाला अंजीर फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को कई स्तरों पर लाभ पहुंचाता है।
कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य
समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु
देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल। पहली बार नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी है। डॉ. मुकुल सती के अनुसार विभाग का लक्ष्य है कि 28 मार्च तक सभी स्कूलों में किताबों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाए।
शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म ‘सेयोन’ का दमदार टीजर रिलीज
अभिनेता शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म 'सेयोन' का टीजर जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह टीजर शिवकार्तिकेयन के 41वें जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया, जिससे उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है, जबकि इसका निर्माण दिग्गज अभिनेता कमल हासन के बैनर तले हुआ है।
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इसमें शिवकार्तिकेयन एक अत्यंत शक्तिशाली और रहस्यमयी किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें लोग ‘भगवान विरुमंडी’ कहकर पुकारते हैं। उनका यह अवतार दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और प्रभावशाली बताया जा रहा है।
राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले—AI से खेती बनेगी स्मार्ट, सटीक और समयबद्ध जानकारी मिलेगी
ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा