Skip to main content

उत्तराखंड

उपनल कर्मचारी संघ ने सीएम धामी से भेंट कर जताया आभार

उपनल कर्मचारी संघ ने सीएम धामी से भेंट कर जताया आभार

‘समान कार्य–समान वेतन’ का निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का स्पष्ट प्रमाण- मुख्यमंत्री

देहरादून। उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला लंबे समय से उपनल कर्मियों की मांग थी।

आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला, सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला, सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

हिमालयी क्षेत्रों के लिए आपदा प्रबंधन पर ठोस रणनीति बनाने पर जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत पर डाल रहा बुरा असर, वक़्त रहते हो जाएं सावधान

बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत पर डाल रहा बुरा असर, वक़्त रहते हो जाएं सावधान

बदलती जीवनशैली और तकनीक पर बढ़ती निर्भरता का असर अब आंखों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग में आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन देखने, असंतुलित खानपान और शुगर व ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के ठीक से नियंत्रित न होने के कारण आंखों की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

समान कार्य समान वेतन के लिए उपनल कर्मचारी महासंघ ने मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर जताया आभार

समान कार्य समान वेतन के लिए उपनल कर्मचारी महासंघ ने मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर जताया आभार

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के पक्ष में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

राज्यपाल से स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल से स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। लोकभवन, उत्तराखंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह जी से स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान स्टेट प्रेस क्लब की ओर से राज्यपाल को लोकभवन की ओर से ब्रह्म कमल के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में स्टेट प्रेस क्लब की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। रिलीज से ठीक एक सप्ताह पहले सामने आए ट्रेलर ने देशभक्ति, जज्बे और बलिदान की भावना को प्रभावशाली ढंग से पेश किया है।

उद्यमिता से नवाचार और रोजगार सृजन को मिल रही नई गति- सीएम धामी

उद्यमिता से नवाचार और रोजगार सृजन को मिल रही नई गति- सीएम धामी

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उद्यमिता की भावना नवाचार, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का भूमिपूजन

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ताकुला के अंतर्गत मनान से चंद्रपुर तक मोटर मार्ग के 2 किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं जेसीबी चलाकर शिलान्यास किया। इस कार्य की स्वीकृत लागत 53.04 लाख रुपये है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। सोमेश्वर क्षेत्र में इसका जीवंत प्रमाण देखने को मिल रहा है।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक, डीएम सविन बंसल ने दिए सख्त निर्देश

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक, डीएम सविन बंसल ने दिए सख्त निर्देश

परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह, राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण

देहरादून। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

↑