Skip to main content

उत्तराखंड

नगर निकायों पर कब्जा हुआ तो मराठी मानूस होगा कमजोर- राज ठाकरे

नगर निकायों पर कब्जा हुआ तो मराठी मानूस होगा कमजोर- राज ठाकरे

राज ठाकरे का बीजेपी पर बड़ा हमला, मुंबई को लेकर जताई साजिश की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोलते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की सोच रखने वाली ताकतें आज सत्ता में हैं और यदि नगर निकायों पर भी उनका नियंत्रण हो गया, तो मराठी मानूस के अधिकार और अस्तित्व को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।

सुबह खाली पेट भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकती है एसिडिटी की समस्या

सुबह खाली पेट भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकती है एसिडिटी की समस्या

अक्सर लोग सेहतमंद रहने की चाह में दिन की शुरुआत कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों से कर लेते हैं, जिन्हें वे सबसे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हर पौष्टिक चीज हर समय शरीर के लिए लाभकारी नहीं होती। खासतौर पर सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन पाचन तंत्र पर उल्टा असर डाल सकता है और धीरे-धीरे कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है।

आईसीजेएस 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस देश में पहले स्थान पर

आईसीजेएस 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस देश में पहले स्थान पर

एनसीआरबी रिपोर्ट में उत्तराखंड को मिले 93.46 अंक

देहरादून। डिजिटल पुलिसिंग और न्यायिक प्रणाली के एकीकरण की दिशा में उत्तराखंड पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) 2.0 की मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस रैंकिंग में हरियाणा और असम पुलिस को पीछे छोड़ते हुए राज्य पुलिस ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज

इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘हक’ के बाद अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर एक दमदार भूमिका में दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘तस्करी– द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में तस्करी की अंडरवर्ल्ड, चालाकी भरे खेल और कानून से टकराव की रोमांचक झलक दिखाई गई है, जिसमें इमरान हाशमी एक सख्त कस्टम अफसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती- गणेश जोशी

महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती- गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने फिक्की एफ.एल.ओ. (FICCI FLO) द्वारा आयोजित “हर विज़न, अवर फ्यूचर” थीम पर आधारित सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में फिक्की एफ.एल.ओ. (FICCI FLO) द्वारा आयोजित “हर विज़न, अवर फ्यूचर” थीम पर आधारित सम्मेलन में प्रतिभाग किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, सरकारी सहभागिता और सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ना रहा।

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीएम धामी से की मुलाकात

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीएम धामी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर दिवंगत बेटी अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने मामले से जुड़ी अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए- रेखा आर्या

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए- रेखा आर्या

युवा दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता प्रतिभागी

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा आयोजन

देहरादून। स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर बेहतरीन रील बनाकर आप भी नगद इनाम राशि जीत सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी बोले—स्व. हरबंस कपूर की कार्यशैली पीढ़ियों को देती रहेगी प्रेरणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अनारवाला क्षेत्र में अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर कुल ₹319.30 लाख की लागत आएगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

IND VS SA अंडर-19 यूथ वनडे- बेनोनी में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 63 गेंदों में जड़ा शतक

IND VS SA अंडर-19 यूथ वनडे- बेनोनी में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 63 गेंदों में जड़ा शतक

पांच अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों में हुए शामिल

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंतिम मैच में वैभव का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह भुनाया।

↑