उत्तराखंड
फैटी लिवर का खतरा- चीनी ही नहीं, किचन की ये आम चीजें भी बना रही हैं लिवर को बीमार
अब तक फैटी लिवर की बीमारी को केवल शराब या ज्यादा मीठा खाने से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन ताजा हेल्थ स्टडी और एक्सपर्ट्स की चेतावनियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारी रोजमर्रा की थाली में शामिल कुछ सामान्य खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो चुपचाप लिवर में फैट जमा कर रहे हैं और फैटी लिवर का खतरा कई गुना बढ़ा रहे हैं।
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नव चयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड में पहली बार सेवायोजन विभाग में हुई सीधी भर्ती, मंत्री बहुगुणा ने बताया ऐतिहासिक कदम
देहरादून। प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन विभाग तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग / राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
मंत्री गणेश जोशी ने ₹100.91 लाख की लागत के वे-साइड एमेनिटीज निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में मंत्री गणेश जोशी ने समूह की महिलाओं को दिया वे-साइड एमेनिटीज का तोहफा
देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत ₹100.91 लाख की लागत के वे-साइड एमेनिटीज निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
8 जनवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र, मेकर्स ने की घोषणा
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से फिल्म से जुड़ी अपडेट्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब मेकर्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। फिल्म का टीज़र 8 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।
खास बात यह है कि टीज़र रिलीज की तारीख यश के जन्मदिन के साथ तय की गई है, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स इस खास मौके को यादगार बनाना चाहते थे और इसी वजह से टीज़र लॉन्च के लिए यश का जन्मदिन चुना गया।
मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से मसूरी के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए
देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के अंतर्गत मसूरी क्षेत्र में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की। बैठक में जल निगम और जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता संकट, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या से दहशत
भारत में भी उठा मुद्दा, भाजपा नेताओं ने बांग्लादेश सरकार को घेरा
ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। बीते 18 दिनों के भीतर देश के अलग-अलग हिस्सों में छह हिंदुओं की हत्या ने न सिर्फ स्थानीय समुदाय को दहशत में डाल दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामलों में एक किराना व्यापारी और एक हिंदू पत्रकार की नृशंस हत्या सामने आई है।
ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को नई गति, चार स्टेशनों के निर्माण की निविदा पूरी
126 करोड़ की लागत से बनेंगे धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर स्टेशन
देहरादून। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित और सामरिक रूप से अहम ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब तेजी से अपने अगले चरण में प्रवेश करने जा रही है। रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर रेलवे स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। 126 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन स्टेशनों का निर्माण मेरठ स्थित आरसीसी एसोसिएट्स द्वारा किया जाएगा।
एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी है।
अल्मोड़ा में ‘अंकिता भंडारी न्याय यात्रा’- सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
धामी सरकार की चुप्पी असहनीय, वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र उजागर- करन माहरा
अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘अंकिता भंडारी न्याय यात्रा’ में कांग्रेस नेताओं, महिला शक्ति, युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को दोहराया।
देहरादून में पेंशनर्स संगठन का त्रैवार्षिक महाधिवेशन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रान्तीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन में किया प्रतिभाग
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के धर्मपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रान्तीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।