उत्तराखंड
विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का एक और मुकाबला, 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
शानदार फॉर्म में नजर आए कोहली, सबसे तेज 16 हजार रन पूरे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में अपना सफर आगे भी जारी रखेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली एक और मुकाबले में दिल्ली की ओर से मैदान में उतरते नजर आएंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पुष्टि की है कि कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे।
इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत
दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई आग, इलाके में शोक का माहौल
मनाडो (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावासी प्रांत में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की जान चली गई। यह हादसा मनाडो शहर के एक रिहायशी इलाके में उस समय हुआ, जब वृद्धाश्रम में रह रहे अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सर्दियों में घर पर रहकर भी घटा सकते हैं चर्बी, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे हालात में मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग या खुले पार्क में व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग और जहरीली हवा फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी अतिरिक्त दबाव डालती है। हालांकि खराब मौसम के बावजूद फिटनेस से समझौता करना जरूरी नहीं है। सही दिनचर्या और संतुलित खानपान के जरिए घर के अंदर रहकर भी वजन बढ़ने की समस्या से बचा जा सकता है।
सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से दूरभाष पर की बातचीत
अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
देहरादून। देहरादून में अध्ययनरत रहे दिवंगत छात्र एंजेल चकमा के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने छात्र के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Read more about सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से दूरभाष पर की बातचीत
- Log in or register to post comments
बॉर्डर 2’ का सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ का टीजर रिलीज, चार सिंगर्स ने दी गाने में अपनी आवाज
देशभक्ति के जज़्बे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत करने आ रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ा एक खास गीत अब सुर्खियों में है। फिल्म के टीजर के बाद से जिस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका पहला टीजर अब सामने आ गया है। मेकर्स ने न सिर्फ गाने की झलक दिखाई है, बल्कि इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
उन्नाव दुष्कर्म मामला- सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को नोटिस जारी किया, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद, सेंगर को मिली राहत पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने इस प्रकरण में सुनवाई करते हुए सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर जताया दुःख
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर हरि बल्लभ अवस्थी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान देर शाम अस्पताल में उनका निधन हो गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने शोक व्यक्त किया।
नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत, कोहरे को लेकर अलर्ट जारी
देहरादून- उत्तराखंड में नए साल से पहले मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 30 और 31 दिसंबर के साथ-साथ एक और दो जनवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में ठंड के साथ कोहरे की परेशानी बढ़ने वाली है।
बाड़ा न्याय पंचायत शिविर में 123 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
पौड़ी। जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को विकासखंड पौड़ी की न्याय पंचायत बाड़ा स्थित मिलन केंद्र वजली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 13 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 123 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
कोटाबाग में सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 129वां संस्करण
प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।