उत्तराखंड
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
1. राज्य में नैचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किये जाने का कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
- Read more about धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- Log in or register to post comments
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज, उग्र अवतार में नजर आई अभिनेत्री
अपनी सहज मुस्कान और रोमांटिक भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका मंदाना अब दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नए अवतार में आने को तैयार हैं। उनकी आगामी पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस टीजर ने साफ संकेत दे दिए हैं कि रश्मिका अपने करियर में एक साहसिक और चुनौतीपूर्ण राह चुन रही हैं, जहां भावनाओं के साथ-साथ संघर्ष और आक्रोश भी प्रमुख भूमिका में हैं।
हर बच्चे का आदर्श बने शहीद साहिबजादे- रेखा आर्या
वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में होनहार बच्चे सम्मानित
देहरादून। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में बुधवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किया गया था।
- Read more about हर बच्चे का आदर्श बने शहीद साहिबजादे- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
सीएम धामी ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य निर्माण के लिए इंद्रमणि बडोनी का त्याग, संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्कृष्ट समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इसरो की बड़ी कामयाबी- सबसे भारी वाणिज्यिक संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक लॉन्च
6100 किलो का सैटेलाइट 16 मिनट में कक्षा में स्थापित
प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो की सफलता पर जताया गर्व
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस वर्ष के अपने अंतिम मिशन के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इसरो ने अपने हैवी-लिफ्ट रॉकेट एलवीएम-3 के जरिए अब तक के सबसे भारी वाणिज्यिक संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह मिशन पूरी तरह व्यावसायिक रहा, जिसने वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में भारत की तकनीकी क्षमता और विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।
IND W vs SL W- दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया
भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। पहले गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन कर श्रीलंका को 128 रन पर समेटा, फिर शेफाली वर्मा की आक्रामक नाबाद पारी की बदौलत टीम इंडिया ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, शिमला बाई-पास क्षेत्र में चलाया गया सीलिंग अभियान
प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी-- बंशीधर तिवारी
देहरादून में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, जिलेभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
डॉ. धन सिंह रावत व डॉ. नरेश बंसल ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के तत्वाधान में खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत जनपद एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं हाकी ग्राउंड और पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में संपन्न हुईं, जिनमें जिले भर से चयनित खिलाड़ी और टीमें शामिल रहीं।
ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, मुख्यमंत्री ने किया सभी विभागों के स्टालों का निरीक्षण
सीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं
रानीखेत। विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के स्टालों का एक-एक कर निरीक्षण किया ।
मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज ऋषिकेश स्थित पीएम श्री आई०डी०पी०एल० इंटर कॉलेज, वीरभद्र में भारतीय साहित्य संगम (राष्ट्रीय साहित्यकारों की अखिल भारतीय संस्था) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।