उत्तराखंड
महाराज ने की भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच कर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की ओर से सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश
राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा कर कहा समय से तय लक्ष्य पूरा करें
कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का किया जाय उपयोग
बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली जल्द शुरू करने के निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित कीं।
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
पांच लोग घायल
नैनीताल। कैंची धाम दर्शन के लिए आ रहे पर्यटकों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। पीलीभीत से नैनीताल जिले की ओर जा रही एक कार भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
23 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी- रेखा आर्या
न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तरीय, चार चरणों में स्पर्धा
कुल 26 खेल स्पर्धाएं, ट्रॉफी विजेता को मिलेंगे 5 लाख
देहरादून। खेल महाकुंभ इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होने जा रही है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तरीय चार चरणों में आयोजित की जाएगी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025- हरियाणा और झारखंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें
पुणे। घरेलू टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानि गुरुवार को हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा। लगभग तीन सप्ताह तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया, लेकिन अब ट्रॉफी के लिए अंतिम जंग में सिर्फ दो टीमें आमने-सामने होंगी।
देहरादून की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 290 पार
दिसंबर में लगातार खराब हवा, बुजुर्गों और बच्चों पर सबसे ज्यादा असर
देहरादून। राजधानी देहरादून में हवा अब बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिसंबर के मध्य में ही वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) इस वर्ष का अब तक का सबसे खराब स्तर दर्ज किया गया, जिससे लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
- Read more about देहरादून की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 290 पार
- Log in or register to post comments
दिवंगत पत्रकार पंकज मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
देहरादून। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई- कण्डोगल में आवासीय भवन में बिना अनुमति संचालित मस्जिद सील
प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- उपाध्यक्ष एमडीडीए
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने अधीन क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की है। प्राधिकरण द्वारा यह कार्रवाई ग्राम कण्डोगल, कुड़ियाल गाँव, थानों तहसील डोईवाला, देहरादून में स्थित एक प्रकरण में की गई है, जहां बिना अनुमति के पूर्व निर्मित आवासीय भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर मस्जिद का संचालन किया जा रहा था।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड के विकास और सांस्कृतिक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून /नई दिल्ली | उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।