Skip to main content

उत्तराखंड

पोखड़ा में गुलदार का कहर, घर के बाहर बैठी चार वर्षीय मासूम को बनाया शिकार

पोखड़ा में गुलदार का कहर, घर के बाहर बैठी चार वर्षीय मासूम को बनाया शिकार

दो किमी दूर जंगल में मिला बच्ची का शव

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुलदार ने घर के बाहर बैठी चार वर्षीय मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच मुकाबला आज

जीत की तलाश में CSK, लय बरकरार रखना चाहेगी PBKS

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पिछली हार के बाद चेन्नई की नजर जीत का खाता खोलने पर होगी, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

क्या आपके शरीर में भी है विटामिन ई की कमी, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, मिलेगा लाभ

क्या आपके शरीर में भी है विटामिन ई की कमी, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, मिलेगा लाभ

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है। ऐसे में शरीर को जरूरी पोषक तत्व देना बेहद जरूरी है, जिनमें विटामिन ई का खास महत्व है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और त्वचा, बालों व इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सख्त, होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सख्त, होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश

अवैध गतिविधियों में लिप्त प्रतिष्ठानों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम के निर्देश

देहरादून। जनपद के नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने व्यापक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं- डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं- डाॅ. धन सिंह रावत

एमबी पीजी काॅलेज व कोटद्वार महाविद्यालय में लैब अपग्रेडेशन को 4 करोड़ जारी

कहा, आई0आई0टी0 कानपुर की सहायता से उच्चीकृत की जायेंगी प्रयोगशालाएं

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। इस टीजर ने अपनी अलग और गंभीर विषयवस्तु के चलते दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म इतिहास, विचारधारा और पीढ़ियों के टकराव को एक साथ जोड़ते हुए कई अहम सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

करीब 1 मिनट 52 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत संजय दत्त की दमदार वॉइसओवर से होती है, जिसमें वे महाभारत काल के प्रसंग के जरिए बदले और शिक्षा के रिश्ते को समझाते हैं। इसके बाद कहानी वर्तमान समय में शिफ्ट होती है, जहां संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आते हैं, जबकि नमाशी चक्रवर्ती एक युवा छात्र के किरदार में दिखाई देते हैं।

शिवाजी महाराज का जीवन साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी

शिवाजी महाराज का जीवन साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदवी स्वराज्य के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके अद्वितीय पराक्रम, उत्कृष्ट शासन-नीति और धर्मरक्षा के अडिग संकल्प को स्मरण करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, दूरदर्शिता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज

ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज

सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन जनपदों—टिहरी, पौड़ी और देहरादून—से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। सरकार का उद्देश्य इस महायोजना के माध्यम से ऋषिकेश को एक सुनियोजित, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है, जहां पर्यटन और शहरी विकास में संतुलन बना रहे।

चारधाम यात्रा 2026- व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

चारधाम यात्रा 2026- व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम से लेकर ग्राउंड स्तर तक व्यवस्थाओं की सघन निगरानी

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के निर्देशन में चारधाम यात्रा हेतु कंट्रोल रूम, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं होंगी चाक-चौबंद; यात्रा व्यवस्थाओं में नहीं होगा कोई समझौता