ख़बरें
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा - कांग्रेस

सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर - धस्माना
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। एक ओर, यात्रियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह कह रही है कि पंजीकृत हों या गैर-पंजीकृत, सभी को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह स्थिति आगामी यात्रा में भारी अव्यवस्था को जन्म दे सकती है।
क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा
खान-पान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। भोजन के दो पहलू हैं- आप क्या खाते हैं और कब खाते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत चाहते हैं तो हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। आहार की पौष्टिकता के साथ आप किस समय भोजन करते हैं इसका भी सेहत पर असर होता है।
सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण की ओर
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत दून की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखेगा जिसका सभी स्टैक होल्डर्स से विमर्शः कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी येनकेन बजट का प्रबन्ध करते हुए भी कार्यों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं, जिनकी उनके द्वारा निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है।
अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य करें संचालित - सीएम योगी

खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी ने दिए निर्देश
अधिकारी सर्वे करवाकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराएं - सीएम योगी
उत्तर प्रदेश। खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करके सर्वे करें। राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित करें।
पावर स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग हुई शुरू
पावर स्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
फिलहाल, मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन यह पहले भाग के लिए नहीं, बल्कि दूसरे भाग के सींस के लिए हो रही है। पहले भाग की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन पवन कल्याण के कुछ महत्वपूर्ण सींस अभी भी बाकी हैं। यह फिल्म 9 मई, 2025 को रिलीज हो सकती है।
प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रविवार 20 अप्रैल को केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्साें में ओलावृष्टि व 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबरों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं साक्षी सिंह ने मुख्य मंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी से सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
भारत का पौराणिक इतिहास (श्री राम कथा)”पुस्तक का लोकार्पण
सनातन महापरिषद ने मुख्यमंत्री से मंदिरों के जीर्णोद्धार का आग्रह किया
देहरादून। सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एम. पांडे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. गौड़, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज ईष्टवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक भारद्वाज, संगठन मंत्री कंचन सुंडली और राजेश सुंडली शामिल रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए।
क्या खाना खाने के बाद आपका भी फूल जाता है पेट? अगर हां, तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण

पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि आप कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित हो सकते हैं। हालांकि जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसका पाचन स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है।
अक्सर गैस-एसिडिटी, हार्ट बर्न या अपच की समस्या बने रहना इस बात का संकेत है कि आपके पेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी दिक्कतों का समय रहते डॉक्टर से मिलकर निदान कराना जरूरी है क्योंकि पाचन की समस्याएं कई बार गंभीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकती हैं।