ख़बरें
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हो गई है। पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में हराया था, ऐसे में इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर पहले से बने उत्साह का असर ओपनिंग डे कलेक्शन में साफ देखने को मिला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की यह ओपनिंग आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की होगी जांच, मोबाइल पर आएगा परीक्षण संदेश
देहरादून। राज्य में आज आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता जांचने के लिए सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज होगा, जिसे लेकर लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
- Read more about आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
- Log in or register to post comments
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
विकासनगर (देहरादून)। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए हैं ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासांगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान
पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की वार्ता; आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि
हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का मजबूत मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं।
- Read more about टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
- Log in or register to post comments
भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी
कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में किसी गरीब की झोपड़ी नहीं टूटने देंगे- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देहरादून के घंटाघर में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया, जहां उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
- Read more about भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
- Log in or register to post comments
गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
गर्मियों का मौसम सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी साथ लाता है। इन दिनों आंखों में जलन, खुजली और सूखापन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं। अक्सर लोग इसे हल्की दिक्कत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लापरवाही आगे चलकर आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इसके कारणों को समझकर समय रहते सही देखभाल की जाए।
क्यों बढ़ जाती है गर्मी में आंखों की परेशानी?
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना व सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र- सीएम धामी
अल्मोड़ा। जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।