ख़बरें
आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में एक ओर जहां दिल्ली अपनी लय तलाशने उतरेगी, वहीं आत्मविश्वास से भरी राजस्थान की टीम जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की कामना की।
घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
'कर्तव्य' की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
सैफ अली खान एक बार फिर खाकी वर्दी में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी पुलिस-ड्रामा फिल्म 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है। मेकर्स के मुताबिक, ‘कर्तव्य’ 15 मई से दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होगी। हाल ही में जारी पोस्टर में सैफ अली खान पुलिस अधिकारी के रूप में गंभीर और चिंतित नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के गहन और तनावपूर्ण माहौल की झलक देता है।
भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के पावन अवसर बुद्ध पूर्णिमा पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में किया प्रतिभाग
राज्य में 6 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को मिल रहा पेंशन का लाभ
जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिया जा रहा बढ़ावा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया।
- Read more about बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
- Log in or register to post comments
खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता प्रदान किए जाने तथा उनके कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
सलान गांव से निर्मल बाग तक 10 से अधिक निर्माण सील, प्राधिकरण ने साफ किया-बिना नक्शा पास निर्माण बर्दाश्त नहीं
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर पुराने जादू की वापसी देखने को मिल रही है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार कमबैक करते हुए टीआरपी की रेस में बाज़ी मार ली है। दर्शकों का भरपूर प्यार इस शो को लगातार नंबर वन बनाए हुए है, जबकि बाकी बड़े सीरियल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में किन-किन शोज़ ने अपनी जगह बनाई।
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
शेष 8 भवनों को एक माह में हटाने के निर्देश
देहरादून। जिला प्रशासन ने जनपद में वर्षों से जर्जर और निष्प्रयोज्य पड़े विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज करते हुए बड़ी पहल की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है, जबकि शेष 8 भवनों पर कार्रवाई जारी है और उन्हें एक माह के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे में रोमांच अपने चरम पर रहने की उम्मीद है।