ख़बरें
मुख्यमंत्री धामी से सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
गुरबाणी के संदेश हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल
देहरादून- उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू की जा रही है। बुकिंग प्रक्रिया का संचालन IRCTC के माध्यम से किया जाएगा, जिसका पोर्टल शाम 6 बजे से यात्रियों के लिए खुल जाएगा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 22 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रियों को गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा जैसे प्रमुख हेलीपैड्स से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘श्रेष्ठ राज्य’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- धामी
मुख्यमंत्री ने कहा, पीएम मोदी का प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात मिल रही है।
आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज
संजू सैमसन की फॉर्म से CSK को बढ़त, KKR पहली जीत के लिए बेताब
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में मंगलवार को यानि आज एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां अंक तालिका में निचले पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें जीत की तलाश में हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बदले सियासी समीकरण, BJP ने खेला बड़ा दांव
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुहर लग गई है। इस फैसले के साथ ही प्रदेश में सत्ता का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शासकीय आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की जो दिशा दिखाई, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
11,963 करोड़ की लागत से बना एक्सप्रेसवे, उत्तराखंड को देगा विकास की नई रफ्तार
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड को बड़ी कनेक्टिविटी सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
जनता के समर्थन से एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी तृणमूल कांग्रेस- ममता बनर्जी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष पर राज्य में विभाजन की राजनीति करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
बाबा साहेब के आदर्श आज भी प्रासंगिक- गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।
'भूत बंगला' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन
अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन इसके साथ ही कई अहम बदलाव और कट्स भी सुझाए गए हैं, जिन्हें मेकर्स ने स्वीकार कर लिया है। इन बदलावों के बाद फिल्म के कंटेंट और अवधि दोनों में बदलाव देखने को मिला है।