ख़बरें
देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तंत्र-मंत्र और वशीकरण के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी करने वाले कथित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत की गई कार्रवाई में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से अलग-अलग लोगों के नाम पर बने आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, शकूरबस्ती-मांसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने 16 नवंबर तक किया विशेष इंतजाम
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है। रेलवे ने दिल्ली के शकूरबस्ती और मांसी जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी। इस सुविधा से दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वीकएंड पर शानदार कमाई करने के बाद अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर 'द वन' की कमाई लाखों में सिमट गई है, जबकि 'हनुमान अंश' लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अब तक कितना कारोबार किया है।
सोमवार को 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट
सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
लखपति के बाद करोड़पति दीदी बनने की और अग्रसर हो रही महिलाएं- नोडल अनीता पंवार
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी
नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सोमवार शाम राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ब्रज मोहन राम, डॉ. सुधा यादव, डॉ. ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम को अलग-अलग राज्यों में राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का अचानक दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और महिलाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति का दिया आश्वासन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्राम्य विकास श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की।
जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
पेयजल, सड़क, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी 20 शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, किसान सम्मान निधि और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 20 शिकायतें सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता दर्शन में पूर्व में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
देहरादून में चेन स्नैचिंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन, मोबाइल और नकदी बरामद
पटेलनगर में युवक को सुनसान जगह ले जाकर मारपीट करने और सोने की चेन व मोबाइल छीनने का आरोप, पुलिस ने दो स्कूटी भी की जब्त
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनने के मामले में दून पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन, ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, 34,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रीमण्डल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
1. उत्तराखण्ड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार (विवरण अलग से प्रेषित)