ख़बरें
नैनीताल में भीषण बस हादसा, एक की मौत, SDRF ने 7 घायलों को बचाया
जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
नैनीताल- जनपद नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से समय 07:27 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
माता रानी के विभिन्न अवतार हमें संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं- रेखा आर्या
श्रीमद् देवी भागवत कथा और पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद अल्मोड़ा के भाटन्यालज्यूला स्थित देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। कथावाचक कौस्तुभानंद तिवारी की मधुर वाणी में कथा सुनकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव साझा किया।
घर से नाराज होकर देहरादून आई तीन नाबालिग बहनें, दून पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
देहरादून। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों बच्चियां घर से नाराज होकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थीं।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिग लड़कियां घूम रही हैं और बातचीत में घर से नाराज होकर देहरादून आने की बात कह रही हैं। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना से महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन वहां बच्चियां नहीं मिलीं।
मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के शुभ अवसर पर किया कन्या पूजन
देहरादून। रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कन्या पूजन
देहरादून। चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर्व के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर परिवार सहित विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौदुर्गा स्वरूप कन्याओं का सम्मानपूर्वक पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई तथा विधिपूर्वक आरती उतारी श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ - देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान ने लोगों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। खासतौर पर डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बनकर उभरी है, जो अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से फैल रही है। चिंता की बात यह है कि लोग इसके शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज अचानक नहीं होती, बल्कि शरीर पहले ही इसके संकेत देने लगता है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए।
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत
टिपर लॉरी से टक्कर के बाद धधकी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
मार्कपुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी ट्रैवल बस और टिपर लॉरी की टक्कर के बाद आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दबदबा कायम है। फिल्म लगातार शानदार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी रफ्तार अभी भी बरकरार है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अब एक हफ्ते में ही 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन करीब 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
जनजातीय समाज की परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर राज्य की पहचान को और मजबूत बनाती है- मुख्यमंत्री
परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सराहा और विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया।