Skip to main content

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा

 क्षेत्रीय विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा उत्तराखंड को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद

उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से खिली चटक धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को मैदानी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.5°C रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

34.74 लाख की लागत से बना भवन, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं

पौड़ी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को पाबौं क्षेत्र के अंतर्गत संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं- गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के न्यू कैंट रोड पर निर्माणाधीन नाली एवं प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

बूंगा-सिमल्थ मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बूंगा तक बनेगा नया मोटर मार्ग

पाबौं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को पाबौ क्षेत्र में बूंगा-सिमल्थ मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बूंगा तक प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये

पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरण किया।

वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, इसलिए इसे छोड़ना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। हालांकि, पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी खाद्य पदार्थ को पूरी तरह छोड़ने से पहले उसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को समझना जरूरी है। चावल शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है और इसे छोड़ने से फायदे के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।

चावल छोड़ने पर शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं?

वजन नियंत्रित करने में मिल सकती है मदद

बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- घट रही है लोगों की बचत

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई और आम लोगों की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि महंगाई लगातार बढ़ने से लोगों की बचत घट रही है और परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है।

‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 

‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए करोड़ों रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म की रिलीज से पहले सामंथा ने इसका जोरदार प्रमोशन किया था, वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, ‘मां इंटी बंगारम’ ने पहले दिन करीब 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है।

उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

हरिद्वार में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक

विहिप केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक

लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के विरोध की गूंज

↑