Skip to main content

उत्तराखंड

भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू

भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू

भिक्षावृत्ति व बाल श्रम पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को एक और सफलता मिली है। भिक्षावृत्ति निषेध टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया।

सीएम धामी ने वन-क्लिक से जनवरी 2026 की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी

सीएम धामी ने वन-क्लिक से जनवरी 2026 की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी

दो माह में 15,784 नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़े

गुड गवर्नेंस मॉडल से अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है योजनाओं का लाभ- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे।

महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम

महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम

स्मृति मंधाना बनीं दो WPL खिताब जीतने वाली दूसरी कप्तान

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद आरसीबी खेमे में जश्न का माहौल रहा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने हार से सीख लेकर आगे मजबूत वापसी की बात कही।

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण की सख्ती, 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण की सख्ती, 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

लांघा रोड छरबा सहसपुर में 100 बीघा भूमि पर कार्रवाई, होरावाला रोड छरबा में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी- बंशीधर तिवारी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

समयबद्ध पूर्ण हो सैन्य धाम का निर्माण, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण किया जाए।

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

दिल्ली चौथी बार फाइनल में, पहली ट्रॉफी की तलाश में उतरेगी कैपिटल्स

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मैच वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में आयोजित होगा, जिस पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।

वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक,अधिकारियों को समन्वय व सतर्कता बनाने के निर्देश

वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक,अधिकारियों को समन्वय व सतर्कता बनाने के निर्देश

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वनाग्नि रोकथाम को लेकर बैठक लेते हुए सभी विभागों को समन्वित, सक्रिय और ज़मीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व की गई तैयारी ही वनाग्नि से होने वाली क्षति को न्यूनतम कर सकती है तथा इसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका है।

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 से उत्तराखंड को नई रफ्तार, 1 करोड़ नए घरों का लक्ष्य

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 के अंतर्गत उत्तराखंड में आवास निर्माण की प्रगति और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया है।

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।