उत्तराखंड
राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जल प्रदूषण और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से किया प्रश्न
सरकार ने रखी प्रगति रिपोर्ट
देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में जल प्रदूषण और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। पूरक प्रश्न के माध्यम से उन्होंने जल शक्ति मंत्री से यह जानना चाहा कि देश में जल संचयन को लेकर अब तक क्या प्रगति हुई है, क्या इस दिशा में कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है, नदियों और जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने कौन-से ठोस कदम उठाए हैं और नमामि गंगे मिशन के तहत कितना कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कितना अभी शेष है।
जनता दरबार में 190 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर समाधान
असहाय और वृद्ध नागरिकों की फरियाद पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप
पर्यटन, विनिर्माण, आयुष, ग्रीन एनर्जी, कौशल विकास, रोजगार और शहरी अवसंरचना से राज्य के समावेशी व सतत विकास को मिलेगी नई गति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को मजबूती प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW), श्रम विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System – TMS) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूर्णतः ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से इस पोर्टल का विकास किया गया है।
- Read more about मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ
- Log in or register to post comments
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल की सजा
भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की जांच के बाद आया कोर्ट का फैसला
ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराते हुए अदालत ने कुल 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला ढाका की स्पेशल जज कोर्ट-चार ने सुनाया, जिसमें अदालत ने दोनों मामलों में पांच-पांच साल की सजा तय की है।
आवासीय परियोजना में जमीन आवंटन को लेकर मामला
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिया निर्देश
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बारे में सोमवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखा।
अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेशनल गेम्स में हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और पहली बार उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में पदकों का शतक लगाया।
टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान
अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी भारत ए टीम
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ होने वाले अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। इन मुकाबलों में भारत ए की कप्तानी युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी करेंगे। टीम चयन में सबसे खास नाम तिलक वर्मा का है, जो चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और लंबे समय बाद मैदान पर वापसी के करीब माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी को दी श्रद्धांजलि
अनुपम त्रिवेदी के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बंधाया परिवार को ढांढस
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्वर्गीय गीता त्रिवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
तीन हफ्ते से नहीं भर रहा मुंह का घाव? हो सकता है ओरल कैंसर का संकेत
मुंह में छाले होना आम बात मानी जाती है और अधिकतर लोग इसे पेट की गड़बड़ी या विटामिन की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मुंह का कोई छाला लंबे समय तक ठीक न हो या बार-बार उसी जगह पर घाव बन रहा हो, तो यह गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। खासकर तीन सप्ताह से अधिक समय तक बने रहने वाले छाले को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट
हत्या के बाद इलाके में दहशत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गली में एक युवक ने धारदार हथियार से एक युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए दून चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।