Skip to main content

उत्तराखंड

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू

देवप्रयाग। देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि देहरादून के मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देहरादून की शौकीन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील

बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई

नियमों से समझौता नहीं, अवैध निर्माणों पर जारी रहेगा सख्त अभियान- बंशीधर तिवारी

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ

80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे 500 ब्लूबेरी पौधे, किसानों का मिलेगा बड़ा लाभ

नाबार्ड द्वारा निर्मित पॉली हाउस पर ही की जाएगी ब्लूबेरी की खेती

जिला योजना में शामिल ब्लूबेरी पायलट मिशन, जिला प्रशासन का विशेष फोकस

ब्लूबेरी फार्मिंग को बनाया जाएगा सफल मॉडल, किसानों के साथ खड़ा रहेगा प्रशासन-डीएम

12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर तक, सड़क संपर्क में ऐतिहासिक विस्तार

देहरादून। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल से लेकर हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व ने इस रफ्तार पर डबल इंजन लगाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर संकलित किया गया है, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिला सरकारी नौकरी- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही

कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने कहा है कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए वन्यजीव हमलों को लेकर और हाल ही में हरियाणा के एक पर्यटक से मारपीट की घटना को तूल देकर कुछ तथाकथित लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जेनरेटेड अनाप-शनाप पोस्ट डालकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर लोगों को भ्रमित की नापाक हरकतें कर रहे हैं। ऐसा घृणित कार्य करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उनके संचालकों के विरु

देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

देहरादून। राजधानी के दून विहार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज

फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज

16 शहर, 48 देश और 104 मुकाबले, फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप तैयार

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक रहने वाला है। पहली बार तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहे विश्व कप में रिकॉर्ड 48 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। नए फॉर्मेट, अत्याधुनिक तकनीक और रिकॉर्ड 104 मैचों के साथ यह टूर्नामेंट फुटबॉल इतिहास का सबसे भव्य संस्करण माना जा रहा है।

↑