Skip to main content

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

रुद्रपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं जनपद ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणाम से आज देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश निरं

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास परिसर में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास परिसर में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ 

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में पूरे गौरव और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से हुए सम्मानित

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाले उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए दिया गया।

रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को मिला विजेता, टीम 'कांटा' ने जीती ट्रॉफी

रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को मिला विजेता, टीम 'कांटा' ने जीती ट्रॉफी

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हो गया है। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद इस सीजन की विनिंग टीम का ऐलान कर दिया गया। अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरेल, जन्नत जुबैर और अभिषेक कुमार की टीम ‘कांटा’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शो के विजेताओं की घोषणा कलर्स चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से की गई।

एमडीडीए के बुलडोजर से नहीं बचेगी एक इंच भी अवैध प्लॉटिंग

एमडीडीए के बुलडोजर से नहीं बचेगी एक इंच भी अवैध प्लॉटिंग

अब तक 10 हजार बीघा भूमि पर चला बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध निर्माणों पर सीलिंग

नक्शा नहीं, नियम नहीं… तो बख़्शा नहीं ! एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए का ज़ीरो टॉलरेंस एक्शन जारी

सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस राष्ट्र के गौरव और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन दिवस उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्षों के फलस्वरूप भारत एक सशक्त और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।

सीएम धामी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ का किया फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ का किया फ्लैग ऑफ

ग्रामीण और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुंचेगा बाल विवाह मुक्ति रथ- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुँच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन एवं प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

जेल दिवस पर अधीक्षक ने दिया सुधार, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास का संदेश

जेल दिवस पर अधीक्षक ने दिया सुधार, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास का संदेश

पौड़ी। पौड़ी जनपद के खाण्डयूसैंण स्थित जिला कारागार में कल जेल दिवस का आयोजन सादगी एवं सकारात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम जेल अधीक्षक कौशल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

देहरादून में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, सीडीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, सीडीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की।

सुबह पेट साफ नहीं होता? रात की ये गलत आदतें बन रही हैं कब्ज की सबसे बड़ी वजह

सुबह पेट साफ नहीं होता? रात की ये गलत आदतें बन रही हैं कब्ज की सबसे बड़ी वजह

बदलती जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या के चलते कब्ज (कॉन्स्टिपेशन) आज एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिनभर की भागदौड़ के बीच लोग रात के समय की छोटी-छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। यही लापरवाही धीरे-धीरे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी परेशानियों को जन्म देती है।