Skip to main content

उत्तराखंड

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता संकट, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या से दहशत

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता संकट, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या से दहशत

भारत में भी उठा मुद्दा, भाजपा नेताओं ने बांग्लादेश सरकार को घेरा

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। बीते 18 दिनों के भीतर देश के अलग-अलग हिस्सों में छह हिंदुओं की हत्या ने न सिर्फ स्थानीय समुदाय को दहशत में डाल दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामलों में एक किराना व्यापारी और एक हिंदू पत्रकार की नृशंस हत्या सामने आई है।

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को नई गति, चार स्टेशनों के निर्माण की निविदा पूरी

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को नई गति, चार स्टेशनों के निर्माण की निविदा पूरी

126 करोड़ की लागत से बनेंगे धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर स्टेशन

देहरादून। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित और सामरिक रूप से अहम ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब तेजी से अपने अगले चरण में प्रवेश करने जा रही है। रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर रेलवे स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। 126 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन स्टेशनों का निर्माण मेरठ स्थित आरसीसी एसोसिएट्स द्वारा किया जाएगा।

एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी है।

अल्मोड़ा में ‘अंकिता भंडारी न्याय यात्रा’- सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा में ‘अंकिता भंडारी न्याय यात्रा’- सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

धामी सरकार की चुप्पी असहनीय, वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र उजागर- करन माहरा

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘अंकिता भंडारी न्याय यात्रा’ में कांग्रेस नेताओं, महिला शक्ति, युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को दोहराया।

देहरादून में पेंशनर्स संगठन का त्रैवार्षिक महाधिवेशन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

देहरादून में पेंशनर्स संगठन का त्रैवार्षिक महाधिवेशन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रान्तीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन में किया प्रतिभाग

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के धर्मपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रान्तीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।

उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, 15 जनवरी तक बनेगी ट्रैकिंग–माउंटेनियरिंग पॉलिसी

उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, 15 जनवरी तक बनेगी ट्रैकिंग–माउंटेनियरिंग पॉलिसी

वन क्षेत्रों में इको टूरिज्म पर फोकस, 10 नए स्थलों का प्लान एक माह में होगा तैयार

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भूभाग वनाच्छादित होने से प्रदेश में इको टूरिज्म की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म की सम्भावनाओं को तलाशते हुए ऐसे स्पॉट चिन्हित कर विकसित किए जाएं जो इको टूरिज्म के लिए इको सिस्टम तैयार करें।

दूषित पानी से बढ़ता स्वास्थ्य खतरा, केवल दस्त ही नहीं लीवर और किडनी भी होती है प्रभावित

दूषित पानी से बढ़ता स्वास्थ्य खतरा, केवल दस्त ही नहीं लीवर और किडनी भी होती है प्रभावित

स्वच्छ पानी को स्वास्थ्य की बुनियाद माना जाता है, लेकिन जब यही पानी दूषित हो जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अक्सर गंदे पानी से होने वाली बीमारी को केवल दस्त या डायरिया तक सीमित समझ लिया जाता है, जबकि चिकित्सकों के अनुसार अशुद्ध जल शरीर के कई अहम अंगों पर सीधा असर डालता है। दूषित जल में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी शरीर में प्रवेश कर पाचन तंत्र से होते हुए लीवर, किडनी और तंत्रिका तंत्र तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सीवरेज और औद्योगिक अपशिष्ट से बढ़ता जोखिम

देहरादून में वाहनों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2025 में 91 हजार से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत

देहरादून में वाहनों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2025 में 91 हजार से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत

जाम की जड़ बना निजी वाहन, सार्वजनिक परिवहन पीछे

देहरादून। देहरादून में निजी और व्यावसायिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। वर्ष 2025 में जिले की सड़कों पर कुल 91,782 नए वाहन उतरे, जो बीते एक दशक में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कोरोना काल के बाद लगातार बढ़ रही संख्या

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत सिंह नेगी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीजापुर अतिथि गृह में आयोजित वार्षिक निर्वाचन में पूरे प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। संपूर्ण प्रदेश के प्रेस क्लब, प्रेस यूनियनों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव अधिकारी दिनेश शास्त्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध सर्वसम्मति से चुने गए। चुनाव सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की सुस्त चाल, चौथे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की सुस्त चाल, चौथे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई फिल्म

साल 2026 की शुरुआत के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पहले इसे क्रिसमस वीक पर रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी कर दी गई। चार दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की कमाई औसत दायरे में ही सिमटी हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि वीकेंड के आखिरी दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।

रविवार को भी नहीं आया बड़ा उछाल