Skip to main content

उत्तराखंड

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का जलवा, विलेन बनकर भी बने दर्शकों के फेवरेट

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का जलवा, विलेन बनकर भी बने दर्शकों के फेवरेट

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में भले ही कहानी और एक्शन दर्शकों को बांधे हुए हों, लेकिन फिल्म में जिस कलाकार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह हैं अक्षय खन्ना। खलनायक की भूमिका निभाते हुए भी अक्षय ने ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि उनका किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है।

एशियाई खेलों के लिए एथलेटिक्स चयन नीति घोषित, 100 मीटर और पोल वॉल्ट में रिकॉर्ड प्रदर्शन जरूरी

एशियाई खेलों के लिए एथलेटिक्स चयन नीति घोषित, 100 मीटर और पोल वॉल्ट में रिकॉर्ड प्रदर्शन जरूरी

नई दिल्ली- भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जापान में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन से जुड़े मानदंड जारी कर दिए हैं। इस बार चयन प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त बनाया गया है, खासतौर पर पुरुषों की 100 मीटर स्प्रिंट और पोल वॉल्ट स्पर्धा में।

एएफआई चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला के अनुसार, इन दोनों स्पर्धाओं में एशियाड टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ना अनिवार्य होगा। महासंघ का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, गंगोत्री में माइनस 12 डिग्री तक पहुंचा तापमान

देहरादून - उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी ने फिर नकारा वीआईपी एंगल, जांच में नहीं मिले सबूत

अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी ने फिर नकारा वीआईपी एंगल, जांच में नहीं मिले सबूत

देहरादून- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में किसी भी वीआईपी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मामले की जांच कर चुकी एसआईटी के सदस्य और तत्कालीन एसपी देहात हरिद्वार शेखर सुयाल ने शनिवार को मीडिया के सामने जांच से जुड़े अहम तथ्यों को रखा।

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ

राज्य में माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा

दिल्ली में भी आयोजित होगा उत्तराखंड माल्टा महोत्सव : मुख्यमंत्री

नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह

नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह

नए साल और लगातार चलने वाली पार्टियों के बीच ज्यादा खाना लगभग हर किसी के साथ हो जाता है। स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों के कारण कई लोग जरूरत से कहीं अधिक कैलोरी ले लेते हैं। इसके बाद वजन बढ़ने की चिंता में लोग अगले ही दिन जिम में जरूरत से ज्यादा कसरत करने या डाइट को अचानक बेहद सख्त बनाने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं।

2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी दीपम सेठ ने तय की प्राथमिकताएं

2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी दीपम सेठ ने तय की प्राथमिकताएं

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने वर्ष 2026 के लिए अपनी प्राथमिकताओं और रणनीति का रोडमैप तय कर लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और ड्रग्स-फ्री देवभूमि मिशन पर विशेष फोकस किया गया।

व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रेम नगर में व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

जन-जन की सरकार अभियान के तहत कालसी में सरकारी योजनाओं और जनकल्याण सेवाओं का शिविर

जन-जन की सरकार अभियान के तहत कालसी में सरकारी योजनाओं और जनकल्याण सेवाओं का शिविर

सरकार आपके द्वारः-‘प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में बहुउद्देशीय शिविर’

जनहित में बडी पहलः शिविर में ही जारी होंगे आयुष्मान, यूडीआईडी और दिव्यांग प्रमाण पत्र

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ,

प्रमाण पत्रों से पेंशन तकः शिविर में आय, जाति, निवास व उत्तराधिकार मामलों का होगा समाधान

लाभ भी, समाधान भीः डीएम ने क्षेत्रीय जनता से शिविर में सहभागिता की अपील की

अमेरिका के एरिजोना में निजी हेलिकॉप्टर क्रैश, चार लोगों की मौत

अमेरिका के एरिजोना में निजी हेलिकॉप्टर क्रैश, चार लोगों की  मौत

सुपीरियर (अमेरिका)- अमेरिका के एरिजोना राज्य में शुक्रवार को एक भीषण हवाई हादसा हो गया। पहाड़ी क्षेत्र में उड़ान भर रहा एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे टेलीग्राफ कैन्यन क्षेत्र के पास हुई, जो फीनिक्स से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। हेलिकॉप्टर एक मनोरंजन गतिविधि के लिए लगाए गए लंबे स्टील केबल से टकरा गया, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरा।