उत्तराखंड
नववर्ष पर देहरादून–मसूरी के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी
देहरादून पुलिस की अपील—नववर्ष मनाएं सुरक्षित, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
देहरादून। नववर्ष 2026 के अवसर पर पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 30 और 31 दिसंबर के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। खासतौर पर देहरादून से मसूरी जाने वाले मार्गों पर सुचारु यातायात और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सख्त चेकिंग के प्रबंध किए गए हैं।
मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल–2025 का भव्य समापन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल
पर्यटन और संस्कृति का उत्सव बना विंटरलाइन कार्निवाल- गणेश जोशी
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित टाउन हॉल में मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल–2025 का समापन अवसर पर सम्मिलित होकर सफल कार्यक्रम के लिए सभी हितधारकों का धन्यवाद किया।
ऋषिकेश में भूमि सर्वे के विरोध में बवाल, छह गिरफ्तार, 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस, पत्थरबाजों की तस्वीरें जारी
ऋषिकेश। वन विभाग द्वारा कराए जा रहे भूमि सर्वे के विरोध में ऋषिकेश में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और रेलवे ट्रैक को जाम कर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित कर दी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ओएनजीसी के सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मिली 330 नई टेबल-कुर्सियां
प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत देहरादून के सरकारी स्कूलों में मजबूत हो रही शिक्षा-खेल सुविधाएं
देहरादून। जिले में शिक्षा और खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। ओएनजीसी तेल भवन और मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु 330 नई टेबल और कुर्सियां उपलब्ध कराई गईं।
कोटद्वार में राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग महाकुंभ का भव्य समापन, ऋतु खण्डूडी भूषण रहीं मुख्य अतिथि
8वें राज्य स्तरीय बॉक्सिंग महाकुंभ में 13 जनपदों के 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित एस.जी. गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का एक और मुकाबला, 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
शानदार फॉर्म में नजर आए कोहली, सबसे तेज 16 हजार रन पूरे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में अपना सफर आगे भी जारी रखेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली एक और मुकाबले में दिल्ली की ओर से मैदान में उतरते नजर आएंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पुष्टि की है कि कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे।
इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत
दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई आग, इलाके में शोक का माहौल
मनाडो (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावासी प्रांत में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की जान चली गई। यह हादसा मनाडो शहर के एक रिहायशी इलाके में उस समय हुआ, जब वृद्धाश्रम में रह रहे अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सर्दियों में घर पर रहकर भी घटा सकते हैं चर्बी, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे हालात में मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग या खुले पार्क में व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग और जहरीली हवा फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी अतिरिक्त दबाव डालती है। हालांकि खराब मौसम के बावजूद फिटनेस से समझौता करना जरूरी नहीं है। सही दिनचर्या और संतुलित खानपान के जरिए घर के अंदर रहकर भी वजन बढ़ने की समस्या से बचा जा सकता है।
सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से दूरभाष पर की बातचीत
अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
देहरादून। देहरादून में अध्ययनरत रहे दिवंगत छात्र एंजेल चकमा के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने छात्र के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Read more about सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से दूरभाष पर की बातचीत
- Log in or register to post comments
बॉर्डर 2’ का सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ का टीजर रिलीज, चार सिंगर्स ने दी गाने में अपनी आवाज
देशभक्ति के जज़्बे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत करने आ रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ा एक खास गीत अब सुर्खियों में है। फिल्म के टीजर के बाद से जिस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका पहला टीजर अब सामने आ गया है। मेकर्स ने न सिर्फ गाने की झलक दिखाई है, बल्कि इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।