उत्तराखंड
फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद उत्तराखण्ड के विकास के मजबूत आधार: गणेश जोशी
देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के इंद्र रोड स्थित फाइटोकेमिस्ट्री एवं आयुर्वेदा सोसाइटी द्वारा फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद की क्षमता एवं संभावनाओं के विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने पैंली-पैंली बार उत्तराखण्डी गीत का किया विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार मुख्यमंत्री आवास पैंली-पैंली बार उत्तराखण्डी गीत का विमोचन किया
भिकोना गांव के पास पकड़ा गया मादा भालू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
देर रात देहरादून चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया
चमोली - जिले में मानव बस्तियों के नजदीक दिखाई दे रहे एक जंगली भालू को वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया है। यह कार्रवाई पोखरी क्षेत्र के भिकोना गांव के आसपास की गई, जहां पिछले कुछ समय से भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी।
मुख्यमंत्री धामी ने 4224 श्रमिकों को सौंपी ₹12.89 करोड़ की सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 श्रमिकों को हस्तान्तरित की ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि
राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ
विजय सालगांवकर लौटेगा फिर पर्दे पर, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट तय
Drishyam 3 Come Soon in Cinema's: बॉलीवुड की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में है। मेकर्स ने हाल ही में ‘दृश्यम 3’ का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही यह साफ हो गया है कि अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने की योजना है। इस घोषणा के बाद से ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एशेज में इंग्लैंड की ऐतिहासिक वापसी, ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट में छह विकेट से हराया
लगभग 14 साल बाद कंगारुओं की धरती पर टेस्ट जीत, सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब भी 3-1 से आगे
एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर छह विकेट से मात दी। महज दूसरे दिन मुकाबला समाप्त हो गया और इंग्लिश टीम ने वर्षों से चला आ रहा हार का सिलसिला तोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, सीरीज का परिणाम पहले ही तय हो चुका है, क्योंकि शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया अजेय बढ़त बना चुका है। फिलहाल एशेज सीरीज का स्कोर 3-1 हो गया है।
कोर्ट पेशी के दौरान फायरिंग में घायल कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत
ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था इलाज, पैसों के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश
ऋषिकेश- एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। एम्स प्रशासन ने उसकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। विनय त्यागी को पुलिस हिरासत में कोर्ट पेशी के दौरान हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल किया गया था।
नए साल पर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
30 दिसंबर से एक जनवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना, मैदानी जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे का येलो अलर्ट
देहरादून- उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत मौसम के मिजाज के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक वर्ष के अंतिम दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में किया प्रतिभाग
अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर मंथन, सुशासन और लोकतंत्र पर चर्चा
श्रीनगर (गढ़वाल)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रीनगर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन की अवधारणा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से मंथन किया गया।
'वीर बाल दिवस' पर साहिबजादों को नमन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
वीर बाल दिवस देश के बच्चों और युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है- जोशी
देहरादून। धर्म और आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को समर्पित “वीर बाल दिवस” के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पटेलनगर, देहरादून पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और अद्वितीय बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।