Skip to main content

उत्तराखंड

नई फिल्मों की रिलीज के बीच ‘धुरंधर’ की रफ्तार कायम, 500 करोड़ क्लब के करीब

नई फिल्मों की रिलीज के बीच ‘धुरंधर’ की रफ्तार कायम, 500 करोड़ क्लब के करीब

Dhurandhar 500 Crore Soon: सिनेमाघरों में इस समय बॉक्स ऑफिस की जंग दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार दूसरे हफ्ते भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं इस शुक्रवार कई नई फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इनमें जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और संजय मिश्रा स्टारर ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ शामिल हैं। सवाल यही है कि क्या इन नई रिलीज का असर ‘धुरंधर’ की कमाई पर पड़ा है या नहीं।

एमडीडीए की पहल से शहर विकास को नई दिशा, देहरादून कैंट क्षेत्र में पार्कों का सौंदर्यीकरण पूर्ण

एमडीडीए की पहल से शहर विकास को नई दिशा, देहरादून कैंट क्षेत्र में पार्कों का सौंदर्यीकरण पूर्ण
एमडीडीए के जनहितकारी विकास कार्यों की विधायक सविता कपूर ने खुलकर प्रशंसा की, हरित सार्वजनिक स्थलों के विकास की पहल को बताया सराहनीय देहरादून- मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ने शहर विकास की अवधारणा को मजबूत करते हुए देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक पार्कों के सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग कार्यों को पूरा किया है। इस पहल का उद्देश्य शहरी हरित क्षेत्रों का विस्तार, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना और पर्यावरण–अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है। एमडीडीए द्वारा योजनाबद्ध ढंग से किए गए इन कार्यों से आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को

उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर संसद में उठा सवाल, डॉ. नरेश बंसल ने मांगी परियोजनाओं की स्थिति

The issue of national highways in Uttarakhand was raised in Parliament, with Dr. Naresh Bansal seeking information on the status of the projects.

नई दिल्ली/देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति, दिल्ली–देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे, अन्य एनएच परियोजनाओं तथा आपदा में क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

राज्य विश्वविद्यालयों को मिला समर्थ पोर्टल का सम्पूर्ण नियंत्रण

राज्य विश्वविद्यालयों को मिला समर्थ पोर्टल का सम्पूर्ण नियंत्रण

विभागीय मंत्री डॉ. रावत के निर्देश पर शासन ने की त्वरित कार्यवाही

विश्वविद्यालय स्तर से संचालित होंगी प्रवेश एवं परीक्षा सहित अन्य गतिविधियां

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उठाया मानव–पशु संघर्ष का मुद्दा

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उठाया मानव–पशु संघर्ष का मुद्दा

दिल्ली में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक

ट्रेनों से हाथियों की मौत पर सांसद त्रिवेन्द्र रावत की चिंता, रेल–वन समन्वय मजबूत करने की मांग

देहरादून/ नई दिल्ली। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य, हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिस्सा लिया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

सीरीज में 2-1 से आगे टीम इंडिया

नई दिल्ली। लखनऊ में घने कोहरे के कारण चौथा टी20 मुकाबला रद्द होने के साथ ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अब यह तय हो गया है कि भारतीय टीम यह सीरीज नहीं हारेगी। शुक्रवार को खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 में भारत 2-1 की बढ़त के साथ मैदान में उतरेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कोशिश सीरीज बराबर करने की होगी।

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए- मुख्यमंत्री

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए- मुख्यमंत्री

ग्रामीण आजीविका बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कर रही है ठोस प्रयास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

देहरादून में 20 से 28 दिसंबर तक रेंजर्स ग्राउंड में भव्य सहकारिता मेला का आयोजन, तैयारियां पूरी

देहरादून में 20 से 28 दिसंबर तक रेंजर्स ग्राउंड में भव्य सहकारिता मेला का आयोजन, तैयारियां पूरी

‘सहकारिता से शहरी-ग्रामीण एकता’ की थीम पर आयोजित होगा सहकारिता मेला

देहरादून। देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है।

ठंड में जरूरत से ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, हार्ट से लेकर डायबिटीज तक का बढ़ सकता है खतरा

ठंड में जरूरत से ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, हार्ट से लेकर डायबिटीज तक का बढ़ सकता है खतरा

सर्दी का मौसम आते ही खानपान की आदतों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। ठंड से बचने के लिए जहां लोग गर्म कपड़ों की कई परतें पहनते हैं, वहीं इस मौसम में भूख भी सामान्य से अधिक लगने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के कारण शरीर को अपना तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और बार-बार खाने की इच्छा होती है।

देहरादून में कृषि-उद्यान अधिकारियों की बैठक, गणेश जोशी ने पॉलीहाउस योजना की समीक्षा की

देहरादून में कृषि-उद्यान अधिकारियों की बैठक, गणेश जोशी ने पॉलीहाउस योजना की समीक्षा की

प्रदेश में सब्जी और फूलों के बड़े क्लस्टर विकसित होंगे, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों, मुख्य कृषि अधिकारियों और मुख्य उद्यान अधिकारियों के साथ बैठक कर नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित प्रदेशव्यापी क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और तय समयसीमा में लक्ष्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।