Skip to main content

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने की उत्तराखंड महक क्रांति नीति-2026-36 की शुरुआत, सुगंध खेती को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री धामी ने की उत्तराखंड महक क्रांति नीति-2026-36 की शुरुआत, सुगंध खेती को मिलेगा नया आयाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (C-14) प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 5 सेटेलाइट केंद्रों का भी शिलान्यास किया। यह सेटेलाइट सेंटर - परसारी ( चमोली ), रैथल ( उत्तरकाशी), भैसोड़ी ( अल्मोड़ा), खतेड़ा ( चंपावत) एवं विषाड ( पिथौरागढ़) में स्थापित किए जाएंगे।

डिप्रेशन सिर्फ उदासी नहीं, गंभीर मानसिक बीमारी का संकेत: जानिए चेतावनी लक्षण

डिप्रेशन सिर्फ उदासी नहीं, गंभीर मानसिक बीमारी का संकेत: जानिए चेतावनी लक्षण

Depression Warning Sign: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव, थकान और कभी-कभार उदास महसूस करना आम बात है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब नकारात्मक भावनाएं लंबे समय तक पीछा न छोड़ें, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि डिप्रेशन केवल मूड खराब होना नहीं, बल्कि एक गंभीर चिकित्सकीय स्थिति है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है।

अमेरिकी तकनीकी पहल से बाहर रहा भारत, कांग्रेस ने सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

अमेरिकी तकनीकी पहल से बाहर रहा भारत, कांग्रेस ने सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। अमेरिका के नेतृत्व में वैश्विक तकनीकी आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई नई रणनीतिक पहल ‘पैक्स सिलिका’ में भारत को शामिल नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह फैसला भारत के हितों के खिलाफ है और सरकार की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए विष्णुप्रयाग परियोजना क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी, ग्लेशियर प्वाइंट्स पर लगाए जा रहे सीसीटीवी

हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए विष्णुप्रयाग परियोजना क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी, ग्लेशियर प्वाइंट्स पर लगाए जा रहे सीसीटीवी

गोपेश्वर (चमोली)- चमोली जिले की ऊंची पर्वतीय घाटियों में हिमस्खलन की संभावित घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए अब निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना का संचालन कर रही जेपी कंपनी ने ग्लेशियर और नदी उद्गम क्षेत्रों के पास सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कैमरों के माध्यम से बर्फबारी और मौसम में बदलाव के बाद संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

कपिल शर्मा की नई कॉमेडी फिल्म पर ओटीटी रिलीज की नजर, थिएटर के बाद डिजिटल दर्शकों का इंतजार

कपिल शर्मा की नई कॉमेडी फिल्म पर ओटीटी रिलीज की नजर, थिएटर के बाद डिजिटल दर्शकों का इंतजार

कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी चर्चित फ्रेंचाइज़ी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के साथ दर्शकों के सामने आए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब थिएटर रिलीज के साथ-साथ फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप से बुजुर्ग विधवा और बेटी को मिला न्याय, बैंक ने लौटाए 3.30 लाख रुपये

जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप से बुजुर्ग विधवा और बेटी को मिला न्याय, बैंक ने लौटाए 3.30 लाख रुपये

बुजुर्ग पिता की आकस्मिक मत्यु पश्चात ऋण बीमा होते हुए भी अदायगी लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

जिले में चलेंगे नियम व कायदे; तुगलकी फरमान पर हुआ जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन  

डीएम का एक्शन देख ठिठके बैंक के कदम; 24 घंटे के भीतर असहाय पुत्री प्रीति के नाम जारी किया 3.30 लाख रुपये का चेक

बीमित ऋण धनराशि पर; बीमा कम्पनी से क्लेम शाखा में जमा कराने उपरान्त बैंक कर रहा था बुजुर्ग पत्नी कमलेश व असहाय पुत्री प्रीति को प्रताड़ित; जबरन सम्पति जब्त करने की भी प्लानिंग

साधन की चिंता छोड़ मन को साधें खिलाड़ी : रेखा आर्या

साधन की चिंता छोड़ मन को साधें खिलाड़ी : रेखा आर्या

रुद्रपुर में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

रुद्रपुर। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

लक्ष्मणझूला ऋषिकेश से दो किशोरियाँ गायब: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश

लक्ष्मणझूला ऋषिकेश से दो किशोरियाँ गायब: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश

ट्यूशन को निकली दो नाबालिग लापता, महिला आयोग सक्रिय—मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस को कड़े निर्देश

पौड़ी गढ़वाल (लक्ष्मण झूला): लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल ऋषिकेश से ट्यूशन के लिए निकली 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियाँ के  अचानक लापता होने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने 112 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने 112 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 112 करोड़ 34 लाख रुपये की कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण कर महिला उत्पादों की सराहना की।

संसद में ग्रीन बेल्ट मानकों पर डॉ. नरेश बंसल के सवाल, सरकार ने दिया विस्तृत जवाब

संसद में ग्रीन बेल्ट मानकों पर डॉ. नरेश बंसल के सवाल, सरकार ने दिया विस्तृत जवाब

33% हरित आवरण में बदलाव क्यों? सांसद बंसल ने सदन में मांगा स्पष्टीकरण

देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद में औद्योगिक क्षेत्रों में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) मानकों में किए गए संशोधन को लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि नए संशोधित मानकों का विवरण क्या है, पुराने 33 प्रतिशत हरित आवरण को क्यों बदला गया, और क्या सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ये संशोधन सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा दें।